Home » Uncategorized » Guru Nanak Jayanti 2025 Delhi में सजे हुए गुरुद्वारा बंगला साहिब का दृश्य

Guru Nanak Jayanti 2025 Delhi में सजे हुए गुरुद्वारा बंगला साहिब का दृश्य

Guru Nanak Jayanti 2025 Delhi

Guru Nanak Jayanti 2025 Delhi: प्रकाश पर्व गुरु नानक जयंती की तैयारीदेश में जोरों शोरों से चल रही है।

दिल्ली के सभी गुरुद्वारों में फूलों से सजावट और लाइटिंगकी जा रही है।

गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष सिख प्रदर्शनी

बांग्ला साहिब गुरुद्वारा की सजावट देखने लायक है। इस वर्षबांग्ला साहिब मेंसिख इतिहास एवं साहित्य की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

आपको बता दें इस ख़ास प्रदर्शनी में सिख समाज के पहले गुरु नानक देव जी के उपदेशों सहित पुराने हस्तलिखित ग्रंथों एवं ऐतिहासिक तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है।

इसको देखने के लिए गुरुद्वारे में भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

 Guru Nanak Jayanti 2025 Delhi
Guru Nanak Jayanti 2025 Delhi

 

4 नवंबर को गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी।

सेक्टर 18 में गुरुद्वारा सिंह सभा भी आयोजित की जा रही है, जिसमें शहरभर के संगत के पहुंचने का अनुमान है।

इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत अमृतवेला में सुख़मनी साहिब पाठ और आसा की वार से होगी।

इसके बाद गुरु नानक देव जी के जीवन और उपदेशों पर देश-विदेश के प्रसिद्ध रागी और ज्ञानी द्वारा प्रवचन दिया जाएगा।

देश-विदेश से रागी और ज्ञानी करेंगे प्रवचन

  • ज्ञानी रंजीत सिंह (हेड ग्रंथि बंगला साहिब, दिल्ली)
  • भाई अमरजीत सिंह (दरबार साहिब अमृतसर)
  • भाई रविंदर सिंह (श्री दरबार साहिब अमृतसर)
  • जसबीर सिंह (यूके)
  • शुभईल सिंह (दरबार साहिब)
  • ज्ञानी हौत सिंह

नई पीढ़ी को जोड़ना सिख इतिहास से

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को गुरु साहिबान की शिक्षाओं के साथ सिख संस्कृति के बारे में गहराई से जान पाना है।

हर वर्ष लगने वाली इस प्रदर्शनी में श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रदर्शनी देखने पहुंचते है।

इस प्रदर्शनी में विश्व स्तर के प्रकाशकों की पुस्तकें भी शामिल की जाती है।

आपको बता दें, हर वर्ष लाखों रुपये मूल्य की पुस्तकें इस प्रदर्शनी में साहित्य प्रेमियों द्वारा खरीदी जाती हैं।

इसी के साथ आगे सिख संगत में वितरित भी की जाती है।

Read More: शाहरुख खान की नई फिल्म ‘किंग’ का टाइटल हुआ रिवील, जन्मदिन पर दिखा एक्शन अवतार