Home » राष्ट्रीय » JANJATIYA DIWAS: कांग्रेस ने 60 साल आदिवासियों को उनके हाल पर छोड़ा: पीएम मोदी

 JANJATIYA DIWAS: कांग्रेस ने 60 साल आदिवासियों को उनके हाल पर छोड़ा: पीएम मोदी

NARENDRA MODI

 JANJATIYA DIWAS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।

2014 से पहले बिरसा मुंडा को सम्मान नहीं मिला

उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद छह दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस सरकारों ने आदिवासी समुदाय की उपेक्षा की, जिसके कारण कुपोषण, शिक्षा की कमी और मूलभूत सुविधाओं का अभाव उनकी पहचान बन गया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासियों के योगदान को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया।

 JANJATIYA DIWAS: आदिवासियों के बलिदान को भुला दिया

उन्होंने कहा, केवल कुछ परिवारों को श्रेय देने की चाहत में हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों के बलिदान को भुला दिया गया। 2014 से पहले शायद ही किसी ने भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान दिया हो। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने इस अन्याय को दूर करने के लिए देशभर में ट्राइबल म्यूजियम स्थापित किए और जनजातीय गौरव दिवस को राष्ट्रीय पहचान दी।

कांग्रेस ने आदिवासियों को उनके हाल पर छोड़ा

प्रधानमंत्री ने कहा कि छह दशकों के शासन के बावजूद कांग्रेस सरकारें आदिवासी विकास के प्रति उदासीन बनी रहीं। उन्होंने कहा कुपोषण कायम रहा, शिक्षा नहीं पहुंची। कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय को उनके हाल पर छोड़ दिया। पीएम मोदी ने दावा किया कि भाजपा आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसी सोच के चलते पिछली उपेक्षा को समाप्त करने के लिए कदम उठाए गए।

 JANJATIYA DIWAS: आज आदिवासी समाज राष्ट्रीय नेतृत्व में अग्रणी

मोदी ने कहा कि देश की वर्तमान राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं, और भाजपा व एनडीए ने हमेशा आदिवासी समाज को शीर्ष नेतृत्व में शामिल करने पर जोर दिया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कई राज्यों में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं और
खेलों में भी आदिवासी खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।

ट्राइबल मंत्रालय को कांग्रेस ने भुला दिया

पीएम मोदी ने याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम कार्यकाल में देश में पहली बार जनजातीय मामलों के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया था, लेकिन कांग्रेस सरकारों ने बाद में इसकी उपेक्षा की।

 

यह भी पढ़ें…AMRIT PHARMACY: अमृत फार्मेसी मज़बूत राष्ट्रीय नेटवर्क : नड्डा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल