ख़बर का असर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बांग्लादेश मुद्दे पर दिग्विजय सिंह पर हमलावर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले – “तय कर लें आप भारत के साथ हैं या आतंकवादियों के”

बांग्लादेश मुद्दे पर दिग्विजय सिंह पर हमलावर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले – “तय कर लें आप भारत के साथ हैं या आतंकवादियों के”

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जोरदार पलटवार किया है।

Rameshwar Sharma Attack: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जोरदार पलटवार किया है। शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर आतंकवादियों और कट्टरपंथी ताकतों का “प्रवक्ता” बनने का आरोप लगाया।

बड़े नेता हैं, लेकिन रुख संदिग्ध

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह भूल से 10 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और राज्यसभा सांसद भी रहे, लेकिन हर बार जब देश या हिंदुओं पर हमला होता है, उनका रुख आतंकवादियों के पक्ष में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वे भारत के नागरिक की तरह बोल रहे हैं या अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की भाषा में।

Rameshwar Sharma Attack: ISI और आतंकी संगठनों से जुड़े होने का आरोप

बीजेपी विधायक ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि क्या दिग्विजय सिंह अलकायदा या पाकिस्तान की आईएसआई के एजेंट हैं, या फिर आतंकवादी संगठनों की ओर से उन्हें प्रवक्ता बनने की “सुपारी” दी गई है। शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, मंदिर और गुरुद्वारे तोड़े जा रहे हैं, निर्दोष लोगों को जिंदा जलाया जा रहा है और बेटियों के साथ अत्याचार हो रहे हैं। इसके बावजूद दिग्विजय सिंह पीड़ित हिंदुओं के समर्थन में बोलने के बजाय कट्टरपंथी इस्लामी ताकतों को सहारा दे रहे हैं।

Rameshwar Sharma Attack
                                                 Rameshwar Sharma Attack

आतंकी घटनाओं पर भी उठाए सवाल

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमला हो या मुंबई बम धमाके, दिग्विजय सिंह का रिकॉर्ड हमेशा विवादों में रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर मोहन शर्मा के मामले से लेकर मुंबई बम ब्लास्ट तक, जब-जब मौका मिला, आतंकवादियों को सम्मान दिया गया।

कांग्रेस का पुराना चरित्र उजागर

बीजेपी विधायक ने कहा कि जो कांग्रेस कल जिन्ना के साथ थे, वही आज अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक आतंकवाद के साथ खड़ी दिखाई देती है। उन्होंने दिग्विजय सिंह से सवाल किया कि भारत में मुसलमानों पर ऐसा कौन सा हमला हुआ, जिसकी तुलना बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित नरसंहार से की जा रही है।

संविधान बनाम बांग्लादेश की स्थिति

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान के अनुसार चलने वाला देश है, जहां किसी भी धर्म के साथ भेदभाव नहीं होता, जबकि बांग्लादेश में खुलेआम हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।

माफी की मांग, विरोध की चेतावनी

अंत में बीजेपी विधायक ने दिग्विजय सिंह से उनके बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हिंदुस्तान का हिंदू समाज हर स्तर पर उनका विरोध करेगा। शर्मा ने कहा, “कम से कम हिंदुस्तान के नमक का तो ख्याल रखिए, क्योंकि देश की जनता सब जानती है और पूरा विश्व देख रहा है कि कौन मानवता के साथ है और कौन आतंकवाद के साथ।”

ये भी पढ़े… प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित: जेपी नड्डा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल