Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » मध्य प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ की 3.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मध्य प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ की 3.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ED RAID

ED RAID: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भोपाल इकाई ने मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में पदस्थ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष पॉल और उनकी पत्नी रेखा पॉल की करीब 3.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है।