ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » अमेरिका की सख्ती, विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द करने का नया रिकॉर्ड, एक साल में 1 लाख से ज्यादा वीजा रद्द

अमेरिका की सख्ती, विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द करने का नया रिकॉर्ड, एक साल में 1 लाख से ज्यादा वीजा रद्द

ट्रंप प्रशासन ने एक साल से कम समय में 1 लाख से अधिक विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। यह कदम सीमा सुरक्षा, कानून पालन और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
ट्रंप प्रशासन की सख्ती, नया रिकॉर्ड कायम

US Visa Cancellation: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते एक साल से भी कम समय में अमेरिका ने एक लाख से अधिक विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि यह कदम सीमा सुरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है और यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

US Visa Cancellation: ट्रंप प्रशासन की सख्ती, नया रिकॉर्ड कायम
ट्रंप प्रशासन की सख्ती, नया रिकॉर्ड कायम

सीमा और जनता की सुरक्षा बनी प्राथमिकता

अमेरिकी विदेश विभाग के मुख्य उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि ट्रंप प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा और देश की संप्रभुता की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्रवाई पहले की तुलना में कहीं ज्यादा सख्त है।पिगॉट के अनुसार, 2024 के बाद से वीजा रद्द किए जाने के मामलों में 150 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। विदेश विभाग ने बताया कि जिन लोगों के वीजा रद्द किए गए हैं, उन पर मारपीट, चोरी और नशे में गाड़ी चलाने जैसे अपराधों के आरोप थे या वे इन मामलों में दोषी पाए गए थे।

US Visa Cancellation: नई जांच व्यवस्था से बढ़ी सख्ती

प्रशासन का कहना है कि वीजा रद्द होने के मामलों में बढ़ोतरी की वजह अब नई और कड़ी जांच व्यवस्था है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में लागू किया गया। इस व्यवस्था के तहत सिर्फ वीजा आवेदन या अमेरिका में प्रवेश के समय ही नहीं, बल्कि बाद में भी विदेशी नागरिकों पर नजर रखी जाती है।टॉमी पिगॉट ने बताया कि हाल ही में शुरू किया गया कंटीन्यूअस वेटिंग सेंटर यह सुनिश्चित करता है कि अमेरिका में रह रहे सभी विदेशी नागरिक कानूनों का पालन करें। अगर कोई व्यक्ति अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है, तो उसका वीजा तुरंत रद्द कर दिया जाता है।

US Visa Cancellation: ट्रंप प्रशासन की सख्ती, नया रिकॉर्ड कायम
ट्रंप प्रशासन की सख्ती, नया रिकॉर्ड कायम

कंटीन्यूअस वेटिंग सेंटर की अहम भूमिका

अधिकारियों के मुताबिक, पहले निगरानी सीमित समय तक होती थी, लेकिन अब नई प्रणाली के जरिए किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई संभव हो जाती है।हालांकि विदेश विभाग ने यह साफ नहीं किया कि सबसे ज्यादा वीजा किन देशों के नागरिकों के रद्द किए गए या इनमें कितने पर्यटक, छात्र या लंबे समय से अमेरिका में रह रहे लोग शामिल हैं।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब वीजा नीति ट्रंप प्रशासन की घरेलू और विदेश नीति का अहम हिस्सा बन चुकी है। अमेरिकी कानून के तहत सरकार को यह अधिकार है कि अगर किसी विदेशी नागरिक को अयोग्य या सुरक्षा के लिए खतरा माना जाए, तो उसका वीजा रद्द किया जा सकता है।

ये भी पढ़े…ट्रेड डील पर भारत-अमेरिका की बातचीत तेज, अमेरिकी राजदूत ने दिया बड़ा संकेत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल