ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ‘राहुल ने असम का अपमान किया’, गमछा और चाय पर अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला

‘राहुल ने असम का अपमान किया’, गमछा और चाय पर अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला

Amit Shah Visit Assam: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ दौरे के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को “असम विरोधी” करार देते हुए कहा कि नॉर्थ-ईस्ट की सांस्कृतिक पहचान का बार-बार अपमान किया गया है।

गमछा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना

अमित शाह ने कहा कि गमछा आज पूरे नॉर्थ-ईस्ट और असम के सम्मान व संस्कृति का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सभी नेताओं ने गमछा पहना था, लेकिन एकमात्र व्यक्ति जिसने असम का गमछा नहीं पहना, वह राहुल गांधी थे।
उन्होंने सवाल किया कि नॉर्थ-ईस्ट से इतनी दुश्मनी क्यों और असम के साथ ऐसा अन्याय क्यों किया जाता है।

Amit Shah Visit Assam: चाय उद्योग ने भारत को दी वैश्विक पहचान

गृहमंत्री ने कहा कि असम की धरती से पूरी दुनिया तक चाय की खुशबू और स्वाद पहुंचता है, जिसने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में सिर्फ घोषणाएं होती थीं, जबकि आज विकास जमीन पर दिख रहा है। डिब्रूगढ़ को दूसरी राजधानी बनाए जाने पर उन्होंने असम की जनता को बधाई दी।

‘कांग्रेस ने बिगाड़ी असम की छवि’

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में असम को गोलियां, बम धमाके और युवाओं की मौत मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दुनिया में असम की छवि खराब करने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार ने असम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया।
उन्होंने कहा कि भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने का काम भी भाजपा सरकार ने किया।

Amit Shah Visit Assam: घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने असम में घुसपैठ को सत्ता हासिल करने का हथियार बनाया था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने इस पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में अगर तीसरी बार भाजपा सरकार बनती है, तो एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर असम से बाहर किया जाएगा।

असम और नॉर्थ-ईस्ट का सम्मान सर्वोपरि

अमित शाह ने दोहराया कि आज असम और नॉर्थ-ईस्ट का गमछा पूरी दुनिया में सम्मान का प्रतीक है और भाजपा सरकार इस क्षेत्र की संस्कृति, सुरक्षा और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

ये  भी पढ़े… सीएम योगी का बड़ा निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक मंजूर करना अनिवार्य

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल