Narendra Modi: केंद्रीय बजट 2026 में रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड आवंटन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने इसे जनभावनाओं और जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट बताते हुए कहा कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत आधार देता है।
रक्षा बजट से मजबूत होगी राष्ट्रीय सुरक्षा
राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद पेश किए गए इस बजट ने देश की रक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र को मिला यह आवंटन राष्ट्रीय सुरक्षा को नई ताकत देगा और बदलती वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की सैन्य तैयारियों को मजबूत करेगा।
Narendra Modi: सेनाओं के आधुनिकीकरण पर खास जोर
रक्षा मंत्री ने बताया कि सेनाओं के कुल पूंजीगत व्यय के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें से तीनों सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 1.85 लाख करोड़ रुपए रखे गए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत अधिक है। इससे सैन्य क्षमताओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।
पूर्व सैनिकों के कल्याण को प्राथमिकता
राजनाथ सिंह ने कहा कि बजट में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए 12,100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो मौजूदा वर्ष से करीब 45 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि यह बजट सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता के संतुलन को मजबूत करता है।
ये भी पढ़ें…बजट 2026 पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- रिफॉर्म बिना रिफॉर्म







