Bengal News: आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड से कांग्रेस पार्षद एस.एम. मुस्तफा को SIR के तहत सुनवाई के लिए बुलाए जाने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। सोमवार को वह एक अनोखे अंदाज़ में बाजे-गाजे के साथ आसनसोल स्थित एन.सी. लाहिड़ी हाई स्कूल के सुनवाई केंद्र पहुँचे, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।
बाजे-गाजे के साथ सुनवाई केंद्र में एंट्री
सुनवाई केंद्र पहुँचते समय एस.एम. मुस्तफा खुद बाजा बजाते हुए नजर आए। उनके इस अलग अंदाज़ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के साथ-साथ मीडिया कर्मी भी इस दृश्य को कैमरे में कैद करते दिखे, वहीं यह मामला राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया।
Bengal News: “चुनकर आया हूं, फिर सुनवाई क्यों?”
मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पार्षद ने कहा कि वह नगर निगम चुनाव जीतकर विधिवत पार्षद बने हैं। इसके बावजूद SIR के तहत सुनवाई के लिए बुलाया जाना समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, तो फिर इस तरह की प्रक्रिया अपनाने की क्या आवश्यकता है।
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। SIR सुनवाई को लेकर उठे सवालों और पार्षद के विरोध के अनोखे तरीके ने स्थानीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
ये भी पढ़ें…बजट 2026 में रक्षा को बड़ी प्राथमिकता, राजनाथ सिंह ने जताया आभार







