Home » उत्तर प्रदेश » मोदीनगर में युवक की जलकर मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्मदाह की आशंका

मोदीनगर में युवक की जलकर मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्मदाह की आशंका

Ghaziabad news: गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। युवक को गंभीर रूप से झुलसी हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर फॉरेंसिक और साइबर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक का एक युवती से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर उसने यह कदम उठाया हो सकता है।

Ghaziabad news: हाल ही में स्टेनो पद पर हुआ था चयन

मृतक की पहचान मधुर यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मोदीनगर की मंगल विहार कॉलोनी का रहने वाला था। मधुर के पिता जितेंद्र यादव सिंचाई विभाग में तैनात हैं। परिजनों के अनुसार, मधुर का हाल ही में राजस्थान की एक अदालत में स्टेनोग्राफर पद पर चयन हुआ था। हालांकि अभी उसकी जॉइनिंग डेट नहीं आई थी। इसी बीच शनिवार रात मधुर ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया। परिजन उसे तुरंत दिल्ली के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मोबाइल सर्च हिस्ट्री से मिले अहम सुराग

Ghaziabad news: पुलिस जांच के दौरान मधुर के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी को युवक ने गूगल पर, “मरा कैसे जाता है?”, “फांसी से कैसे मरा जाता है?” और “जलकर कैसे मरा जाता है?” जैसे सवाल सर्च किए थे। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया है कि करीब एक सप्ताह पहले युवक ने अपने दाहिने हाथ को भी जलाया था। पुलिस ने मोबाइल को साइबर एक्सपर्ट को सौंप दिया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

 

ये भी पढ़ें: वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर का ऐलान, 15 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments