BJP disciplinary action: उत्तर प्रदेश भाजपा में पार्टी लाइन से हटकर बयानबाज़ी और सार्वजनिक रूप से विरोध जताना अब नेताओं और जनप्रतिनिधियों को भारी पड़ सकता है। भाजपा ने ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी कार्यक्रमों या सार्वजनिक मंचों पर बगावती तेवर दिखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अनुशासन समिति की पैनी नजर
सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में भाजपा के भीतर आपसी मतभेद खुलकर सामने आए हैं। कई विधायक और पदाधिकारी सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अब पार्टी हाईकमान ने ऐसे नेताओं पर अनुशासन समिति के जरिए सख्ती करने का फैसला किया है।
BJP disciplinary action: बगावती नेताओं को मिलेगा कारण बताओ नोटिस
यूपी भाजपा अनुशासन समिति की ओर से अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के जवाब से संतुष्ट न होने की स्थिति में पार्टी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकती है। संगठन का मानना है कि विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चल रही आपसी कलह भविष्य में पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है, इसलिए समय रहते सख्ती जरूरी है।
2027 चुनाव से पहले नुकसान रोकने की तैयारी
पार्टी सूत्रों का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले किसी भी तरह की अंदरूनी बगावत भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसी को देखते हुए अनुशासन समिति नेताओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखेगी और अनुशासन तोड़ने वालों पर बिना हिचक कार्रवाई की जाएगी।
BJP disciplinary action: मंत्री का काफिला रोकने की घटना से बढ़ी सख्ती
गौरतलब है कि 30 जनवरी को महोबा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने रोक लिया था। इस दौरान सड़क की बदहाली को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गई। विधायक के समर्थकों और पुलिस के बीच भी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई, जिससे पार्टी को राजनीतिक तौर पर काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

पहले भी दिख चुकी है अंदरूनी खींचतान
इसके अलावा यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ब्राह्मण विधायकों की अलग बैठक को लेकर भी कई सवाल खड़े हुए थे। इन घटनाओं ने पार्टी हाईकमान को सतर्क कर दिया है और अब स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़े… Budget 2026 पर NDA की बड़ी बैठक, पीएम मोदी देंगे दिशा; संसद में बनेगा 2047 का रोडमैप







