Up news: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक अंतरधार्मिक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवती हिंदू युवक से शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती 26 जनवरी को अपनी मर्जी से युवक के घर पहुंच गई थी। युवक के परिवार ने भी शादी के लिए सहमति जता दी, लेकिन युवती के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। इसके बाद युवती के बयान बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष दर्ज कराए गए।
चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध
मामला संभल के हयातनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नवाडा का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले अंकित कुमार और मुस्लिम युवती समरीन के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक-युवती के अनुसार, 26 जनवरी को समरीन अपनी मर्जी से अंकित के घर पहुंच गई और उसके साथ रहने व शादी करने की बात कहने लगी। दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनने लगी। इसे देखते हुए अंकित के परिजनों ने युवती को कुछ समय के लिए रिश्तेदारी में भेज दिया।
Up news: युवती के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
समरीन के घर वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सोमवार को युवती को बहजोई स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां उसने अपना बयान दर्ज कराया। अंकित का कहना है कि वह और समरीन चार साल से एक-दूसरे को जानते हैं और उनके बीच प्रेम संबंध है। उसने बताया कि समरीन अपनी मर्जी से उसके घर आई थी और उस पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया। अंकित के मुताबिक, पुलिस और समिति के सामने युवती ने जो बयान दिया है, वह पूरी तरह उनके पक्ष में है।
दोनों ने खुद को बताया बालिग
Up news: अंकित ने कहा कि वह और समरीन दोनों बालिग हैं और कानून के अनुसार हिंदू रीति-रिवाज से शादी करना चाहते हैं। वहीं समरीन ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि वह अंकित से प्यार करती है और अपनी इच्छा से उसके साथ रहना चाहती है। समरीन ने यह भी कहा कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है और यह फैसला उसने खुद लिया है। साथ ही उसने यह भी कहा कि अगर उसे, अंकित या उसके परिवार को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए उसके घर वाले जिम्मेदार होंगे। युवती ने शादी के बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अपना नाम बदलने पर भी विचार करने की बात कही है।
ये भी पढ़े: अमरोहा में नगर पालिका सख्त, अब नहीं चलेगी सड़क पर पार्किंग, नियम तोड़ने वाले बैंकट हॉल पर गिरेगी गाज







