Up news: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर ने मोमोज खाने के लालच में अपने ही घर से करीब 85 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना सामने आने के बाद परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुजारी पिता का परिवार बना शिकार
मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी विमलेश मिश्र वाराणसी के एक मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में उनके और उनकी बहन के कीमती जेवर सुरक्षित रखे हुए थे। इसी दौरान उनके बेटे को मोमोज खाने की आदत लग गई, जिसका फायदा कुछ लोगों ने उठाया।
Up news: मोमोज की दुकान से शुरू हुआ जाल
बताया जा रहा है कि देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने किशोर से दोस्ती कर ली। आरोप है कि उन्होंने मोमोज खिलाने के बहाने बच्चे को अपने जाल में फंसा लिया और धीरे-धीरे उससे घर में रखे जेवर लाने के लिए उकसाने लगे।
Up news: मोमोज के बदले देता रहा जेवर
किशोर चुपचाप घर से पिता और बुआ के गहने निकालकर दुकानदारों को देता रहा और बदले में मोमोज खाता रहा। रविवार को जब विमलेश मिश्र की बहन अपने जेवर लेने घर पहुंची और अलमारी खोली, तो वह पूरी तरह खाली मिली। परिवार ने जब किशोर से पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
Up news: घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोर के पिता रामपुर कारखाना थाने पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Up news: बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग ठेके को लेकर विवाद, संतों का विरोध और प्रशासन की सफाई







