Home » स्पोर्ट्स » Sports News: बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ न खेलकर पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान

Sports News: बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ न खेलकर पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान

Sports News: बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ न खेलकर पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान

Sports News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्रिकेट फैंस जिस मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं, उस पर अब सियासी और कूटनीतिक उलझन का साया मंडराने लगा है। इसी बीच इस पूरे विवाद में बांग्लादेश की एंट्री ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।सूत्रों के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल इस बात को लेकर गंभीर है कि टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने उतरें। आईसीसी जानता है कि यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि ब्रॉडकास्टिंग, स्पॉन्सरशिप और ग्लोबल व्यूअरशिप के लिहाज से भी सबसे अहम है। यही वजह है कि लगातार बैठकों का दौर जारी है और बीच का रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है।

Sports News: पाकिस्तान का रुख और बॉयकॉट की वजह

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान सरकार की ओर से यह संकेत दिए गए कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ निर्धारित मुकाबले से दूरी बना सकती है। यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि इसके पीछे बांग्लादेश से जुड़ा एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला किया। इसी कड़ी में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के पाकिस्तान पहुंचने की खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आ ईसीसी से जुड़ी अहम बैठक में भी शामिल हो सकते हैं।क्रिकेट जगत में यह किसी से छिपा नहीं है कि भारत-पाकिस्तान मैच किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की जान होता है। अगर यह मुकाबला नहीं होता है तो आईसीसी को करोड़ों के राजस्व का नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही, पाकिस्तान को भी करोड़ों का बड़ा आर्थिक नुकसान होगा और इसे क्रिकेट जगत में बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। यही वजह है कि बोर्ड इस मसले को हल करने के लिए हर स्तर पर सक्रिय नजर आ रहा है।

Sports News: विवाद की जड़: आईपीएल से शुरू हुआ मामला

इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल से हुई थी, जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में खरीदा। बाद में भारत में सुरक्षा कारणों को लेकर उनके खेलने पर सवाल उठे और बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।मुस्तफिजुर के आईपीएल से बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में अपने मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति समर्थन जताते हुए भारत के खिलाफ मैच खेलने से दूरी बना ली, जिससे पूरा मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।अब सबकी निगाहें आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी के बीच होने वाली बैठकों पर टिकी हैं। क्या कूटनीति क्रिकेट पर भारी पड़ेगी या फैंस को एक बार फिर भारत-पाक महामुकाबला देखने को मिलेगा इसका जवाब आने वाले दिनों में मिल सकता है।

ये भी पढ़े: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज को योगी सरकार ने बनाया मुफ्त