ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » नदिया: मां की आंख दान करने गए स्कूल शिक्षक बेटे को गिरफ्तार, आंखें बेचने का आरोप

नदिया: मां की आंख दान करने गए स्कूल शिक्षक बेटे को गिरफ्तार, आंखें बेचने का आरोप

नदिया में एक स्कूल शिक्षक अपने मृत मां की आंखें दान करने गया था, लेकिन शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक का कहना है कि सभी दस्तावेज मौजूद हैं और यह फंसाने की साजिश है। मामले की जांच जारी है।
मां की आंख दान को लेकर विवाद

Eye Donation Controversy: नदिया जिले के कोतवाली थाना इलाके में एक विवाद सामने आया है। यहां एक स्कूल शिक्षक अपने मृत मां की आंखें दान करने गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर अपनी ही मां की आंखें बेचने का आरोप लगाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

मां की आंख दान को लेकर विवाद
मां की आंख दान को लेकर विवाद

आमिर चांद शेख का पक्ष

गिरफ्तार शिक्षक का नाम आमिर चांद शेख है, जो समाजसेवी भी हैं। आमिर का कहना है कि उनके पास मेडिकल कॉलेज के सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आमिर चांद शेख ने कहा, “मुझे फंसाया जा रहा है। मोहल्ले के 5-7 लोग मिलकर मेरी खिलाफ साजिश कर रहे हैं। जलन और दुश्मनी के कारण यह सब किया गया। वे मेरी नौकरी भी छिनवाना चाहते हैं।”

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके में जमीन को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। शिक्षक के परिवार का गांव के कुछ लोगों से विवाद भी था। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ और उन्होंने अपनी आंखें दान करने की इच्छा जताई थी। आमिर ने अपनी मां की आंखें नियम के अनुसार एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से दान कीं।

Eye Donation Controversy: मां की आंख दान को लेकर विवाद
मां की आंख दान को लेकर विवाद

Eye Donation Controversy: पुलिस जांच और सवाल खड़े

संबंधित संस्था ने पुष्टि की कि उन्होंने सभी नियमों का पालन करते हुए आंखें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी हैं। इसके लिए रसीद और जरूरी कागजात भी मौजूद हैं।

सीएमओएच रंजीत कुमार दास ने कहा, “पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार ही की गई। यहां आंख बेचने का सवाल ही नहीं उठता।” फिर भी सवाल उठ रहा है कि सभी दस्तावेज मौजूद होने के बावजूद सिर्फ शिकायत के आधार पर शिक्षक को कैसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल