T20 World Cup 2026: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह इन दिनों क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन ने न केवल फैंस को बल्कि दुनिया के महानतम कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग को भी प्रभावित किया है। पोंटिंग का मानना है कि अर्शदीप ने अपनी गेंदबाज़ी में एक ऐसा घातक बदलाव किया है, जो उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की प्लेइंग इलेवन का नियमित हिस्सा बनाने के लिए पर्याप्त है।
T20 World Cup 2026: पोंटिंग ने पकड़ी अर्शदीप की ‘मिस्ट्री’ स्लोअर बॉल
आईसीसी रिव्यू शो के दौरान बातचीत करते हुए रिकी पोंटिंग ने अर्शदीप की एक नई कला का खुलासा किया। पोंटिंग ने बताया कि अर्शदीप अब ‘फिंगर-साइड स्लोअर बॉल’ का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो बल्लेबाजों के लिए पहेली बन गई है। “मैंने नोटिस किया है कि अर्शदीप ने एक नई तरह की स्लोअर डिलीवरी विकसित की है। यह गेंद उंगलियों के किनारे से निकलती है और बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अंदर आती है, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाहर की तरफ निकलती है। पंजाब किंग्स में उनके साथ काम करते हुए मैंने उनकी मेहनत देखी है, और यह नया हथियार उन्हें और भी खतरनाक बनाता है।” – रिकी पोंटिंग

T20 World Cup 2026:अमेरिका के खिलाफ दमदार शुरुआत
T20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में अमेरिका के खिलाफ अर्शदीप ने अपनी उपयोगिता साबित की। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उन्होंने नई गेंद की जिम्मेदारी संभाली और 4 ओवर के कोटे में महज 18 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके इस प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट के सामने चयन की सुखद चुनौती पेश कर दी है कि बुमराह की वापसी के बाद सिराज और अर्शदीप में से किसे प्राथमिकता दी जाए।
आंकड़े दे रहे हैं गवाही: क्यों खास हैं अर्शदीप?
पोंटिंग ने अर्शदीप के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन का असली हकदार बताया हैं। अर्शदीप के T20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नज़र डालें तो उन्होंने कुल 77 मैच खेले है। और 18.88 की औसत से कुल 120 विकेट लिए हैं। अर्शदीप के नाम T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने का रेकर्ड दर्ज है। उनके अनुसार, “अर्शदीप के पास इन-स्विंग, आउट-स्विंग और सटीक यॉर्कर का बेहतरीन मिश्रण है। वह नई और पुरानी दोनों गेंदों से मैच पलटने का माद्दा रखते हैं।”
क्या नामीबिया के खिलाफ मिलेगी जगह?
12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले से पहले पोंटिंग ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम को इस युवा गेंदबाज को बाहर बैठाने की गलती नहीं करनी चाहिए। अब देखना यह होगा कि कप्तान और कोच पोंटिंग की इस सलाह पर कितना अमल करते हैं।
यह भी पढ़ें…भारत-पाकिस्तान महामुकाबले के सुलझने से किसकी खुली किस्मत?







