ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी में दबंग सूदखोर ने दुकान में घुसकर पीटा, तहसील परिसर में फाड़ा प्रार्थना पत्र, CCTV में घटना कैद

लखीमपुर खीरी में दबंग सूदखोर ने दुकान में घुसकर पीटा, तहसील परिसर में फाड़ा प्रार्थना पत्र, CCTV में घटना कैद

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दुकानदार की बेरहमी से पिटाई का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दबंगों के बेखौफ हौसलों की पोल खोल दी है। इस पूरे प्रकरण को लेकर पीड़ित सुरजीत राठौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि विपक्षी द्वारा न केवल उनके साथ मारपीट की गई, बल्कि तहसील परिसर के भीतर शिकायत पत्र फाड़कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

उधार के पैसों पर अतिरिक्त ब्याज का दबाव

पूरा मामला मोहम्मदी के पश्चिमी लखपेड़ा निवासी सुरजीत राठौर से जुड़ा है, जो हनुमान मंदिर के पास ‘एस.आर. कम्युनिकेशन’ नाम की दुकान चलाते हैं। पीड़ित सुरजीत राठौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने 25 जून 2025 को राजपाल सिंह (निवासी भीतर मोहम्मदी) से व्यवसाय हेतु 2,50,000 रुपये उधार लिए थे। पीड़ित सुरजीत राठौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अब तक मूलधन से अधिक यानी 2,58,000 रुपये वापस कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विपक्षी राजपाल सिंह उन पर अतिरिक्त ब्याज देने के लिए नाजायज दबाव बना रहा है।

CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी, सरेराह हुई पिटाई

घटना 12 फरवरी 2026 की दोपहर लगभग 2:17 बजे की है। पीड़ित सुरजीत राठौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी राजपाल सिंह अचानक उनकी दुकान में घुस आया और 80,000 रुपये अतिरिक्त ब्याज की मांग करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया। पीड़ित सुरजीत राठौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उन्हें लात-घूंसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

दबंगई की इंतहा यहीं खत्म नहीं हुई। पीड़ित सुरजीत राठौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह अपनी फरियाद लेकर तहसील परिसर पहुँचे और पुलिस को देने के लिए टाइपराइटर से प्रार्थना पत्र तैयार करवाया, तो आरोपी राजपाल सिंह वहां भी पहुँच गया। पीड़ित सुरजीत राठौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने तहसील के भीतर ही उनके हाथ से प्रार्थना पत्र छीनकर फाड़ दिया और धमकी दी कि यदि पुलिस के पास गए तो जान से मार देगा। इस घटना से डरे-सहमे पीड़ित ने दोबारा प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित सुरजीत राठौर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें और उनके परिवार को राजपाल सिंह से जान-माल का गंभीर खतरा है और यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विपक्षी की होगी। फिलहाल, वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Report By: संजय कुमार राठौर

ये भी पढ़े… अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश, निघासन बार एसोसिएशन ने उठाई ‘अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम’ लागू करने की मांग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल