Home » राष्ट्रीय » 17 फरवरी को गुजरात में सहकारिता मंत्रियों की बड़ी मंथन बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

17 फरवरी को गुजरात में सहकारिता मंत्रियों की बड़ी मंथन बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

Spread the love

Amit Shah: देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय बैठक 17 फरवरी को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सहकारिता क्षेत्र में चल रहे प्रमुख सुधारों और विस्तार योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

अमित शाह करेंगे ‘मंथन बैठक’ की अध्यक्षता

इस अहम ‘मंथन बैठक’ की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक का आयोजन गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के सहकारिता मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Amit Shah: राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय पर जोर

अधिकारियों के अनुसार, बैठक में सहकारिता मंत्रालय की प्रमुख पहलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही सहकारिता क्षेत्र के लिए एक समन्वित राष्ट्रीय रोडमैप तैयार करने पर विचार-विमर्श होगा, जिससे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जा सके।

दो लाख नई सहकारी समितियों पर चर्चा

बैठक के मुख्य एजेंडे में देशभर में दो लाख नई बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (एमपीएसीएस), डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना का प्रस्ताव शामिल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण ऋण व्यवस्था को मजबूत करना और किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Amit Shah: भंडारण और निर्यात को बढ़ावा देने की योजना

अनाज भंडारण पहल के तहत आधुनिक वेयरहाउस नेटवर्क के विस्तार पर भी चर्चा होगी। साथ ही नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड, नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड में राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार किया जाएगा।

कानून, डेयरी और सहकारी बैंकों पर मंथन

बैठक में 97वें संविधान संशोधन के अनुरूप राज्य सहकारिता कानूनों में बदलाव, सहकारी चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति सुधारने, डेयरी क्षेत्र के सतत विकास और सहकारी बैंकों की चुनौतियों के समाधान जैसे अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़े… आज आंध्र प्रदेश दौरे पर बिल गेट्स, सरकार के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य पर मंथन

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments