ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » विधानसभा सत्र से पहले फोन पर अफसरों को निर्देश, जनता दर्शन में सख्त दिखे केशव मौर्य

विधानसभा सत्र से पहले फोन पर अफसरों को निर्देश, जनता दर्शन में सख्त दिखे केशव मौर्य

Up News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होने से पूर्व अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

एक-एक फरियादी से की मुलाकात

जनता दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों ने भूमि विवाद, पुलिस सहायता, स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक मदद और स्थानीय विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतें रखीं।

Up News: अधिकारियों को फोन पर दिए सख्त निर्देश

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को फोन पर निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरकार जनता के द्वार पर : केशव मौर्य

जनता दर्शन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के द्वार पर खड़ी है और किसी भी गरीब, पीड़ित या असहाय व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि जन-समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Up News: सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

उपमुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर भी जनता दर्शन की जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सात कालिदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना गया और शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनता दर्शन के बाद विधानसभा के लिए रवाना

जनता दर्शन कार्यक्रम के समापन के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे

ये भी पढ़े… आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती देने नॉर्वे पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल