ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » भारत होगा माओवादी मुक्त! अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में बताई निर्णायक तारीख

भारत होगा माओवादी मुक्त! अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में बताई निर्णायक तारीख

Delhi Police sthaapana divas: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को माओवादी हिंसा से मुक्त कराने को लेकर बड़ा भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार 31 मार्च, 2026 तक पूरे देश से माओवादी हिंसा का पूरी तरह खात्मा करने में सफल होगी। यह बात उन्होंने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कही।

माओवादी हिंसा के अंत के बेहद करीब देश

गृह मंत्री ने कहा कि माओवादी विद्रोह लंबे समय से देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती रहा है, लेकिन अब सुरक्षा बलों की रणनीतिक कार्रवाई और केंद्र-राज्य समन्वय के चलते हालात तेजी से बदले हैं। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि माओवादी हिंसा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई अपने अंतिम चरण में है।

 Delhi Police sthaapana divas: पूर्वोत्तर में शांति की ओर बड़ा कदम

अमित शाह ने पूर्वोत्तर भारत का जिक्र करते हुए बताया कि 10 हजार से अधिक युवा हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। इसके अलावा 20 से अधिक शांति समझौतों के जरिए क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में अहम प्रगति हुई है।

आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी

गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गृह मंत्रालय मादक पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान, आधुनिक सीसीटीवी नेटवर्क और नियंत्रण कक्षों की स्थापना, सीमा सुरक्षा के आधुनिकीकरण और घुसपैठ रोकने पर विशेष फोकस करेगा। साथ ही तीन नए आपराधिक कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन से न्याय प्रणाली को और सशक्त बनाया जाएगा।

 Delhi Police sthaapana divas: दिल्ली पुलिस की भूमिका की सराहना

दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए अमित शाह ने कहा कि राजधानी की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा में भी उसका योगदान बेहद अहम है। उन्होंने जटिल आतंकी और संगठित अपराध मामलों में दिल्ली पुलिस की तत्परता और दक्षता को सराहा।

स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

अपने संबोधन के अंत में गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में उनका योगदान आने वाले समय में और भी निर्णायक साबित होगा।

ये भी पढ़े… मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में भागीरथपुरा कांड पर हंगामा, कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल