ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी से मिले सुंदर पिचाई, भारत में एआई के भविष्य पर हुई अहम चर्चा

पीएम मोदी से मिले सुंदर पिचाई, भारत में एआई के भविष्य पर हुई अहम चर्चा

AI Impact Summit

AI Impact Summit: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच बुधवार को अहम मुलाकात हुई। इस दौरान भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास, वैश्विक सहयोग और भारतीय प्रतिभाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के साइडलाइन पर सुंदर पिचाई से मुलाकात बेहद सुखद रही। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान भारत द्वारा एआई क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और इस क्षेत्र में गूगल के साथ संभावित सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ। पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों और पेशेवरों की प्रतिभा का उल्लेख करते हुए कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत तेजी से वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

AI Impact Summit: 2026 में पिचाई का मुख्य संबोधन

गूगल सीईओ सुंदर पिचाई इन दिनों India AI Impact Summit 2026 में भाग लेने के लिए भारत दौरे पर हैं। समिट में उनका मुख्य संबोधन 20 फरवरी को प्रस्तावित है। इससे पहले पिचाई ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भारत आगमन को लेकर उत्साह जताया और कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है।

19 फरवरी को पीएम मोदी देंगे उद्घाटन भाषण

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अपने संबोधन में वे समावेशी, जिम्मेदार और विकासोन्मुखी एआई को लेकर भारत के दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। यह समिट भारत की उस भूमिका को रेखांकित करता है, जिसमें वह वैश्विक एआई एजेंडा को आकार देने वाले प्रमुख देशों में शामिल हो रहा है।

AI Impact Summit: वैश्विक नेताओं की मजबूत भागीदारी

इस अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख, 60 से ज्यादा मंत्री और उपमंत्री सहित 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा दुनिया भर से 500 से अधिक एआई विशेषज्ञ, सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद, शोधकर्ता और परोपकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी समिट में शामिल हो रहे हैं।

AI Impact Summit: सात विषयगत समूह

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 ‘जन, दुनिया और प्रगति’ के तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। यह सम्मेलन सात विषयगत कार्य समूहों के जरिए एआई को आर्थिक विकास, सामाजिक सशक्तिकरण, सुरक्षित और विश्वसनीय तकनीक, मानव पूंजी, विज्ञान, नवाचार और लचीलापन जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। भारत में एआई के तेजी से बढ़ते कदमों और वैश्विक सहयोग की इस पहल के बीच प्रधानमंत्री मोदी और सुंदर पिचाई की यह मुलाकात देश के एआई भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें… Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, खान परिवार सदमे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल