Home » उत्तर प्रदेश » प्रयागराज में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: थाने के भीतर 75 हजार की घूस लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार

प्रयागराज में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: थाने के भीतर 75 हजार की घूस लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार

प्रयागराज में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: थाने के भीतर 75 हजार की घूस लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Prayagraj News: प्रयागराज में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी थाने के अंदर ही हुई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और विभाग में सख्ती का संदेश गया है।

फाइनल रिपोर्ट के नाम पर मांगी थी घूस 

आरोप है कि बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बदले आरोपी पक्ष से 75 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। टीम ने पहले मामले का गोपनीय सत्यापन कराया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना तैयार की गई।

Prayagraj News: तय समय पर पहुंचा शिकायतकर्ता, टीम ने दबोचा

योजना के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 2:40 बजे शिकायतकर्ता संतोष कुमार दुबे तय रकम लेकर थाने पहुंचे। फोन पर बातचीत के बाद इंस्पेक्टर ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने 75 हजार रुपये हाथ में लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Prayagraj News:  कौन हैं गिरफ्तार इंस्पेक्टर

गिरफ्तार इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर मूल रूप से वाराणसी के निवासी बताए जा रहे हैं। वह वर्ष 2012 में दरोगा पद से प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने थे और फिलहाल बारा थाने में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे।शिकायतकर्ता संतोष कुमार दुबे, जो भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के लुकमानपुर निवासी हैं, के खिलाफ बारा थाने में एक मुकदमा दर्ज था। उनका आरोप है कि केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर इंस्पेक्टर ने पहले भी पैसे लिए थे और अब दोबारा 75 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

आगे की कार्रवाई जारी

एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में सख्ती का संदेश गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया जा रहा

ये भी पढ़े: सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज, खान परिवार सदमे में