ख़बर का असर

Home » Uncategorized » मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाताओं से की जोरदार अपील

मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाताओं से की जोरदार अपील

असम में जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं और मीडिया के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी बूथों पर पीने का पानी, शौचालय, स्पष्ट दिशा-निर्देश और शेड/छाया की व्यवस्था होगी।

Assam elections: असम में जल्द ही होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं और मीडिया के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि “एक शुद्ध और सटीक मतदाता सूची ही हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है”। हाल ही में संपन्न विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SSR) का मुख्य उद्देश्य यही था कि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न छूटे और कोई अपात्र व्यक्ति इसमें शामिल न हो। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसे असम की संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि जैसे मां कामाख्या के आशीर्वाद से बिहू और काजीरंगा असम की आत्मा हैं, उसी तरह मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं, खासकर युवा मतदाताओं से अपील की कि जिस तरह आप बिहू जैसे त्योहारों को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाते हैं, उसी उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Assam elections: मतदाता सूची और मतदान केंद्र

चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि असम की 126 विधानसभा सीटों में 98 सामान्य, 19 अनुसूचित जनजाति (ST) और 9 अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद लगभग 2.49 करोड़ मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। चुनाव को सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य में 31,486 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें 27,711 ग्रामीण और 3,775 शहरी क्षेत्रों के केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक बूथ पर वेबकास्टिंग की सुविधा होगी और किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक नहीं होगी, ताकि मतदान अनुभव सुगम रहे।

सुविधाएँ और पारदर्शिता

Assam elections: मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी बूथों पर पीने का पानी, शौचालय, स्पष्ट दिशा-निर्देश और शेड/छाया की व्यवस्था होगी। विशेष रूप से दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर और हेल्प डेस्क की सुविधा दी जाएगी। मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाता अपने मोबाइल फोन को सुरक्षित रूप से जमा कर सकते हैं। एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब उम्मीदवारों की रंगीन (कलर्ड) तस्वीरें बैलेट पेपर और ईवीएम पर दिखाई जाएंगी, ताकि मतदाता अपने प्रतिनिधि को आसानी से पहचान सकें। मुख्य चुनाव आयुक्त ने अंत में सभी असमवासियों से अपील की कि वे मतदान करके अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग जरूर करें और असम की इस लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत बनाएं।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल