ख़बर का असर

Home » बिहार » दरभंगा में शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान बोले- ‘भारत की धरती पर हमलावरों के नाम पर नहीं बनेगी कोई मस्जिद’

दरभंगा में शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान बोले- ‘भारत की धरती पर हमलावरों के नाम पर नहीं बनेगी कोई मस्जिद’

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन

Bihar News: दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद ने मस्जिदों के नामकरण को लेकर बड़ा और स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सरजमीं पर किसी भी विदेशी आक्रांता या हमलावर के नाम पर मस्जिद का निर्माण या नामकरण स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

आक्रांताओं के नाम पर इबादतगाह नहीं

दरभंगा में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है, लेकिन जिन लोगों ने इस देश पर आक्रमण किया, उनके नाम पर इबादतगाहें बनाना उचित नहीं है। उन्होंने सीधे तौर पर बाबर और महमूद गजनी जैसे नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन व्यक्तियों को भारत में सम्मान के प्रतीक के रूप में स्थापित नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत बहुत समृद्ध है। यहां संतों, सूफियों और महान धार्मिक हस्तियों की परंपरा रही है। ऐसे में विदेशी हमलावरों के नाम पर मस्जिदों का नाम रखना देश की भावनाओं के अनुरूप नहीं है।

Bihar News: धार्मिक शख्सियतों के नाम पर हो नामकरण

शाहनवाज हुसैन ने सुझाव दिया कि यदि मस्जिद का नाम रखना है तो उसे नेक और धार्मिक शख्सियतों के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मस्जिदों के नाम पैगंबर साहब या इस्लामी परंपरा से जुड़े सम्मानित व्यक्तित्वों के नाम पर रखे जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति निजी स्तर पर मस्जिद बनवाता है, तो वह अपने नाम या अपने माता-पिता के नाम पर उसका नामकरण कर सकता है, लेकिन किसी विदेशी आक्रांता के नाम पर नहीं।

देश की अस्मिता से जुड़ा है मुद्दा

भाजपा नेता ने कहा कि यह मुद्दा केवल नामकरण का नहीं, बल्कि देश की अस्मिता और ऐतिहासिक चेतना से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र और स्वाभिमानी राष्ट्र है, जहां किसी भी हमलावर को महिमामंडित करने की परंपरा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका बयान किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक तथ्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान के संदर्भ में है। वहीं शाहनवाज हुसैन के इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। विपक्षी दलों द्वारा इस पर प्रतिक्रिया आने की उम्मीद है, वहीं भाजपा समर्थक इसे राष्ट्रहित से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं।

ये भी पढ़े… अमरोहा में सड़क बनी अखाड़ा, सांप-नेवले की जंग देखने उमड़ी भीड़, वीडियो जमकर वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल