UP News: उत्तर प्रदेश में रमजान के महीने में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर सियासत गरमा गई है। यह मुद्दा विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक कमाल अख्तर ने उठाया, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सपा विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में कहा कि त्योहारों को राजनीति का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मप्रधान देश है, जहां समय-समय पर विभिन्न धर्मों के त्योहार मनाए जाते हैं होली, दीपावली से लेकर रमजान और ईद तक।
व्यवहार में केवल दिखावा
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सरकार कांवड़ियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम करती है और अन्य त्योहारों पर भी कानून-व्यवस्था बनाए रखती है। ऐसे में रमजान के पवित्र महीने में भी सरकार को संवेदनशील रुख अपनाना चाहिए। कमाल अख्तर ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ लेकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाए गए। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण का हवाला देकर कार्रवाई की गई, जबकि लाउडस्पीकर के जरिए इफ्तार और सेहरी के समय की सूचना दी जाती रही है। ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का नारा देती है, लेकिन व्यवहार में यह केवल दिखावा नजर आता है।
UP News: भाजपा विधायक ने किया पलटवार
वहीं सपा विधायक के बयान पर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करना हर सरकार की जिम्मेदारी है। गुर्जर ने कहा कि जब मोहम्मद साहब के समय में लाउडस्पीकर नहीं थे, तो आज इसकी अनिवार्यता क्यों बताई जा रही है? यदि कोई नियम तोड़ेगा, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी इस तरह के मुद्दे उठाकर प्रदेश में अराजकता फैलाना चाहती है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा विधायक कमाल अख्तर द्वारा विधानसभा में इफ्तार और सेहरी के वक्त लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने की मांग करने पर कहा, “कमाल अख्तर जी को हम मानते हैं कि वो समझदार व्यक्ति हैं, लेकिन ये बताइए कि क्या जब मोहम्मद साहब थे, क्योंकि सब… pic.twitter.com/3ibZpPv7UY
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 20, 2026
ये भी पढ़े… ‘वादों नहीं काम की सरकार…’ एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश कर बोली CM रेखा गुप्ता






