Lucknow news: सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश में नवाचार-आधारित उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए IIM Lucknow के निकट एक Multi-Institutional Innovation Hub / Start-up Facilitation Centre स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।
IIM Lucknow में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श
हाल ही में IIM Lucknow में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. सिंह ने संस्थान के निदेशक Professor M. P. Gupta के साथ स्टार्ट-अप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।
Lucknow news: स्टार्ट-अप्स के समक्ष प्रमुख बाधाएँ
चर्चा में यह तथ्य सामने आया कि नवप्रवर्तकों को प्रारंभिक चरण में वित्तीय सहायता, ऋण सुविधा, नियामक अनुमोदन, कानूनी अनुपालन, प्रक्रियात्मक मंजूरी, मार्गदर्शन और तकनीकी प्रमाणीकरण जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
Lucknow news: संस्थागत, प्रशासनिक एवं वित्तीय समन्वय की परिकल्पना
प्रस्तावित Innovation Hub में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख विभाग IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, MSME, औद्योगिक विकास, उच्च शिक्षा, Startup एवं Innovation प्रकोष्ठ, Invest UP के सहयोग के साथ Start-up India, MUDRA, CGTMSE, SIDBI समर्थित योजनाएँ तथा बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों की सहभागिता का प्रस्ताव है।
वैश्विक मॉडल और युवा शक्ति पर प्रभाव
Lucknow news: डॉ. सिंह ने कहा कि Block71 (Singapore), Cambridge Innovation Center (UK), Israel Technology Incubators Program, Pangyo Techno Valley (South Korea) और Silicon Valley ecosystem (USA) जैसे मॉडल दिखाते हैं कि एकीकृत नवाचार केंद्र रोजगार, निवेश और उद्यम सृजन के मजबूत इंजन बनते हैं। यह पहल उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार तलाशने वालों से रोजगार सृजित करने वाले नवाचार-नेताओं में बदल सकती है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में CM रेखा गुप्ता की सरकार का 1 साल, बदलाव और विकास का सफर






