Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » रूचि तिवारी, मेघा लावण्या और पीयूष के सपोर्ट में उतरे यति नरसिंहानंद, कहा- ‘नुकसान पहुंचाने वाले को खा जाएंगे’

रूचि तिवारी, मेघा लावण्या और पीयूष के सपोर्ट में उतरे यति नरसिंहानंद, कहा- ‘नुकसान पहुंचाने वाले को खा जाएंगे’

UGC Act

UGC Act: दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी से जुड़े कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद चर्चा में आईं रुचि तिवारी और मेघा लावण्या को अब खुलकर समर्थन मिलने लगा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दोनों अपने साथियों के साथ डासना स्थित शिवशक्ति धाम पहुंचीं। जहां इन सभी का यति नरसिंहानंद गिरी ने सम्मान किया। कार्यक्रम में डॉ उदिता त्यागी और यति अभयानंद भी मौजूद रहे।

यति नरसिंहानंद क्या बोले? 

इस मौके पर यति नरसिंहानंद ने कहा कि घटना के बाद दोनों छात्राओं और उनके साथियों दीपक शर्मा, गौरव सिंह, पीयूष शाह व मोहित कौशिक को असामाजिक तत्वों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। पुलिस द्वारा भी इन्हें अकारण परेशान किया जा रहा है। यति नरसिंहानंद ने कार्यक्रम में दोनों छात्राओं को “सनातन धर्म का गौरव” बताते हुए खुली चेतावनी दी कि “अगर किसी ने इन्हें जरा भी नुकसान पहुंचाया तो उसे हम खा जाएंगे।” यति नरसिंहनंद ने चेतावनी देते हुए ऐलान किया कि जो लोग बेटियों को धमका रहे हैं वो इन्हें अकेला ना समझें। नरसिंहानंद और शिवशक्ति धाम इनके साथ खड़ा है।

UGC Act: यूजीसी के समर्थन में हो रहे कार्यक्रम की कवरेज

बता दें कि हाल ही में रुचि तिवारी उस समय सुर्खियों में आईं जब दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी के समर्थन में हो रहे कार्यक्रम की कवरेज के दौरान उनसे कथित तौर पर जाति पूछकर बदसलूकी और मारपीट की गई। उस दौरान मेघा लावण्या और अन्य साथियों ने उन्हें भीड़ से बाहर निकाला। घटना के बाद दोनों यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित कानून के विरोध में खुलकरचामने आ गई हैं।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता और यूजीसी कानून के विरोध में कई दिन अनशन पर बैठने वाली डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि ये ऐसा कानून है जो हिंदू को हिंदू से लड़ाएगा। छात्र जीवन से ही बाल मन में जाति का जहर घोलने का काम करेगा ये कानून। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करने के साथ-साथ कथित धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई।

Report BY: विभु मिश्रा

ये भी पढ़े… रमजान में लाउडस्पीकर पर रार: सवाल उठाने वाले विपक्ष को विधानसभा नंदकिशोर गुर्जर ने दिया मुंह तोड़ जवाब!