Accident News: माध्यमिक परीक्षा के दौरान ड्यूटी निभा रहे एक सिविक वॉलंटियर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिविक वॉलंटियर की पहचान नायब मल्लिक के रूप में हुई है, जो खारिनन डुप्सा इलाके का निवासी है।
छात्रों को सड़क पार कराते समय मारी टक्कर
घटना शुक्रवार सुबह की है। नायब मल्लिक धात्रीग्राम पोस्ट ऑफिस से सटे इलाके में ड्यूटी पर तैनात था। वह धात्रीग्राम स्कूल में माध्यमिक परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को सड़क पार करा रहा था, तभी मालतीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
Accident News: अस्पताल में चल रहा इलाज
टक्कर लगते ही सिविक वॉलंटियर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत कालना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Accident News: इलाके में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
माध्यमिक परीक्षा के दौरान हुई इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को और सख्त करने की मांग की है।
REPORT BY- PIJUSH
ये भी पढ़े… “अनाया बांगर की जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी मार्च में थाईलैंड में, पिता ने किया समर्थन”







