Agra News: आगरा में सामने आया यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि प्यार, शक और पैसों की मांग से उपजा ऐसा अपराध है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। ऑफिस में काम करने वाले युवक ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
Agra News: ऑफिस से शुरू हुई खूनी कहानी
23 जनवरी को आरोपी युवक विनय रोज़ की तरह ऑफिस पहुंचा। उसके बैग में पहले से ही चाकू रखा हुआ था। दिन में ऑफिस का काम चलता रहा, लेकिन शाम होते-होते माहौल बदल गया करीब 4 बजे युवती मिंकी ऑफिस पहुंची। दोनों के बीच बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे बहस में बदल गई।मिंकी ने अपने भाई की शादी का हवाला देते हुए 15 दिन की छुट्टी और 1.5 लाख रुपये की मांग रखी। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि विनय आपा खो बैठा।
Agra News: गुस्से में की हत्या
बहस के दौरान विनय ने चाकू से मिंकी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह वहीं गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी घबरा गया, लेकिन उसने पुलिस को सूचना देने के बजाय सबूत मिटाने की साजिश रच डाली।हत्या के बाद आरोपी ने करीब दो घंटे तक ऑफिस के फर्श और दीवारों से खून साफ किया। इसके बाद शव को प्लास्टिक और पन्नी में पैक किया गया।शव को ठिकाने लगाने के दौरान जब बोरे से पैर बाहर निकल रहे थे, तो उसने पैर काटकर अंदर मोड़ दिए।यहां तक ही नहीं, पहचान छुपाने के लिए आरोपी ने सिर भी धड़ से अलग कर दिया।
रात के अंधेरे में शव ठिकाने लगाने की कोशिश
रात करीब 12 बजे आरोपी लिफ्ट से नीचे आया और शव को स्कूटी पर रखकर यमुना किनारे पहुंचा।जवाहर पुल पर ग्रिल होने के कारण शव नदी में नहीं फेंक सका, इसलिए उसने सिर को अलग जगह नाले में फेंक दिया और बाकी शव जंगल के पास छोड़ दिया।हत्या के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए मिंकी के भाई के साथ उसकी तलाश का नाटक किया।रेलवे स्टेशन, थाने और मेडिकल कॉलेज तक घूमता रहा। यहां तक कि गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
Agra News: CCTV ने खोल दी पोल
जवाहर पुल के पास कटे सिर की बरामदगी के बाद पुलिस ने जांच तेज की।100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनमें आरोपी मिंकी की स्कूटी पर शव ले जाते हुए साफ दिखाई दिया।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पूरा जुर्म कबूल कर लिया।घर से मिले खून लगे कपड़े और चाकू पुलिस ने आरोपी के घर से मृतका के कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया।ऑफिस की दीवारों पर भी खून के निशान पाए गए, जिससे केस और मजबूत हो गया।
पुलिस का बयान
डीसीपी सिटी के अनुसार,“आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत मिले हैं। CCTV फुटेज, बरामद सामान और उसका कबूलनामा केस को पूरी तरह स्पष्ट करता है।” 6 महीने से चल रहा था तनाव जांच में सामने आया कि दोनों के बीच शादी को लेकर पिछले 6 महीनों से विवाद चल रहा था। आरोपी को शक था कि मिंकी का किसी और से संबंध है। इसी शक और गुस्से ने उसे इस जघन्य अपराध तक पहुंचा दिया।फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि शक और गुस्से में लिया गया फैसला कितनी जिंदगियां तबाह कर सकता है।
ये भी पढ़े: आस्था के रास्ते पर आफत! गूगल मैप्स की वजह से कार बिरला मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंची







