Alipurduar accident: अलीपुरद्वार में तेज रफ्तार की वजह से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार चाय बागान श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शनिवार सुबह हुई। बताया जा रहा है कि वर्णाबाड़ी चाय बागान के कुछ श्रमिक काम करने के लिए बीच चाय बागान जा रहे थे।

तेज रफ्तार कार से चार मौत
सूत्रों के अनुसार, श्रमिकों का एक समूह सुबह काम पर जा रहा था। उसी समय हासीमारा की ओर से तेज गति से आ रही एक वैगनआर कार ने उन्हें एशियाई राजमार्ग पर टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सात श्रमिक उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में चार श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल हुए तीन श्रमिकों को तुरंत अलीपुरद्वार जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Alipurduar accident: हादसे के बाद श्रमिकों में गुस्सा
हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय श्रमिकों में गुस्सा फैल गया। लोगों ने हासीमारा से भूटान जाने वाले एशियन हाईवे को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और आगे कोई अप्रिय घटना न हो।
Report By: Pijush
ये भी पढ़े… 1.96 लाख करोड़ रुपये पार: फरवरी तक उत्तर प्रदेश का राजस्व संग्रह नई ऊंचाई पर






