ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » योगी सरकार पर सपा का बड़ा हमला, अमीक जमई बोले- 100 विधायक मुख्यमंत्री से खुश नहीं

योगी सरकार पर सपा का बड़ा हमला, अमीक जमई बोले- 100 विधायक मुख्यमंत्री से खुश नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जमई ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति समाज को बांटने वाली है।

Ameek Jamai on Yogi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जमई ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति समाज को बांटने वाली है और असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास जैसे विषयों को पीछे धकेलकर नफरत और डर की राजनीति की जा रही है।

मेडिकल शिक्षा के मुद्दे पर भाजपा पर आरोप

अमीक जमई ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोगों की वजह से माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान बंद हुए, लेकिन इसके बावजूद पार्टी जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि देश में लंबे संघर्ष के बाद हर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए, ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने बताया कि मेडिकल शिक्षा में नीट जैसी परीक्षा के जरिए देशभर से छात्र आते हैं, जहां न धर्म देखा जाता है और न जाति, बल्कि केवल योग्यता और मेहनत को महत्व दिया जाता है।

 Ameek Jamai on Yogi: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज का दिया उदाहरण

सपा प्रवक्ता ने अलीगढ़ के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पढ़ने वाले छात्रों की पहचान उनके धर्म से नहीं, बल्कि उनकी काबिलियत और परिश्रम से होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसी व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

महाराष्ट्र की राजनीति पर भी साधा निशाना

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे पर निशाना साधते हुए अमीक जमई ने कहा कि आज के युवाओं को राजनीति में आकर गाली-गलौज और नफरत फैलाने के बजाय राज्य के भविष्य की बात करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि विदर्भ क्षेत्र का विकास कैसे होगा और किसानों व कृषि के लिए सरकार क्या कर रही है।

 Ameek Jamai on Yogi:  भ्रष्टाचार और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप

अमीक जमई ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता यह समझते हैं कि किसी खास समुदाय को गाली देकर वे बड़े नेता बन जाएंगे, लेकिन जनता सब देख और समझ रही है।

योगी सरकार को लेकर बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा दावा करते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के करीब 100 मौजूदा विधायक, जिनमें मंत्री भी शामिल हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काम नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि डर की वजह से ये नेता खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं।

“डर से बाहर आइए, जीत डर के आगे है”

अमीक जमई ने ऐसे नेताओं से अपील करते हुए कहा, “हिम्मत रखिए, डर से बाहर आइए। जीत डर के आगे है।” उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में राजनीतिक हालात बदलने वाले हैं और महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भी विपक्ष भाजपा को कड़ी चुनौती देगा।

ये भी पढ़े…मकर संक्रांति से पहले गंगासागर में उमड़ा आस्था का सैलाब, संगम पर पवित्र स्नान के लिए लाखों श्रद्धालु

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल