ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » बसामन मामा प्राकृतिक खेती प्रकल्प विंध्य के किसानों के लिए बनेगा मॉडल: अमित शाह

बसामन मामा प्राकृतिक खेती प्रकल्प विंध्य के किसानों के लिए बनेगा मॉडल: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बसामन मामा गौ वन्य विहार अभ्यारण्य में शुरू किया गया प्राकृतिक खेती प्रकल्प विंध्य क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा। अटल जयंती पर रीवा से प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण का दिया बड़ा संदेश ।

Amit Shah Rewa: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बसामन मामा गौ वन्य विहार अभ्यारण्य में शुरू किया गया प्राकृतिक खेती प्रकल्प विंध्य क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के किसानों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती ही एकमात्र टिकाऊ विकल्प है। यह बात उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर रीवा जिले में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

अटल जी के विचार और विंध्य का विकास

अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और राष्ट्रीयता के प्रतीक थे। विंध्य क्षेत्र उन्हें विशेष रूप से प्रिय था और आज रीवा उसी सोच के अनुरूप विकास की नई मिसाल बन रहा है। उन्होंने एशिया के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट, फोरलेन सड़कों और 24 घंटे संचालित एयरपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि रीवा तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Amit Shah Rewa: 40 लाख किसान पहले ही अपना चुके हैं प्राकृतिक खेती

गृहमंत्री ने बताया कि देशभर में 40 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर लाभ कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पद्धति से उत्पादन कम नहीं होता, बल्कि लागत घटती है और फसल रसायन-मुक्त होने से लोगों का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है। जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए देश में 400 से अधिक लैब जल्द कार्यरत होंगी।

पीपल के पांच पौधे लगाएं: अमित शाह

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अमित शाह ने कहा कि बसामन मामा ने पीपल वृक्ष की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अगली बरसात में हर व्यक्ति कम से कम पांच पीपल के पौधे लगाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे।

Amit Shah Rewa
Amit Shah Rewa

Amit Shah Rewa: दूध उत्पादन 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही दुग्ध उत्पादन को अगले पांच वर्षों में 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए घर-घर गौपालन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

प्राकृतिक खेती से किसान समृद्ध होंगे: उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अमित शाह की प्रेरणा से बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में प्राकृतिक खेती प्रकल्प की शुरुआत हुई। यहां किसानों को प्रशिक्षण देकर इसे एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

प्राकृतिक खेती के मॉडलों का अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रयोगों, औषधीय पौधों, फाइव लेयर खेती, जैविक कीटनाशक और खाद निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने गौ पूजन कर किसानों को संकल्प पत्र भी प्रदान किए।

ये भी पढ़े… अटल जयंती पर पीएम मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, लखनऊ को मिला ऐतिहासिक तोहफा- साक्षी महाराज 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल