ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ‘सहकार से समृद्धि’ का मेगा प्लान: गांधीनगर से अमित शाह का 265 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक

‘सहकार से समृद्धि’ का मेगा प्लान: गांधीनगर से अमित शाह का 265 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक

Amit Shah’s meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में ‘सहकार से समृद्धि’ अभियान के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय को मजबूती देना रहा।

परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

इस अवसर पर अमित शाह ने इथेनॉल, ऊर्जा, जैविक पोटाश, वेयरहाउस और प्रोटीन पाउडर प्लांट से जुड़ी 265 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से सहकारिता आधारित उद्योगों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Amit Shah’s meeting: मोदी नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेज प्रगति

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सोलर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेलीकॉम और रक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सहकारिता की भूमिका निर्णायक होगी।

सहकारिता से जुड़े चार प्रमुख फोकस क्षेत्र

अमित शाह ने सहकारिता को मजबूत करने के लिए चार अहम क्षेत्रों पर जोर दिया—

अन्न भंडारण: उत्पादन के अनुपात में भंडारण क्षमता को तीन गुना बढ़ाने की जरूरत

सर्कुलैरिटी व इथेनॉल: बंद पड़ी चीनी मिलों को बहु-उत्पाद मॉडल से जोड़ना

इंश्योरेंस: प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को बीमा एजेंट के रूप में सशक्त बनाना

सहकारिता में सहकार: सभी सहकारी संस्थाओं को जिला सहकारी बैंकों से जोड़ना

Amit Shah’s meeting: श्रमिक वर्ग के लिए भी बनेगी सहकारी व्यवस्था

गृह मंत्री ने कहा कि भविष्य में दिहाड़ी मजदूरों, बढ़ई, प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन जैसे श्रमिकों के लिए भी सहकारी समितियां बनाई जाएंगी, जिससे उन्हें सम्मानजनक पारिश्रमिक और सामाजिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने अनुमान जताया कि आने वाले समय में देश की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी सहकारिता से जुड़ सकती है।

नई सहकारी समितियों और डिजिटलाइजेशन पर जोर

बैठक में 2 लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, आधुनिक गोदाम नेटवर्क, राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस, डिजिटलाइजेशन, प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Amit Shah’s meeting: राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं में राज्यों की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

अमित शाह ने नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड, नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड में राज्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया, ताकि सहकारिता को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।

ये भी पढ़े… Up News: एडवोकेट गीतांजलि शर्मा का ऐलान: 22 फरवरी का ऐतिहासिक दंगल देगा ब्रज की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल