Amit Shah’s strict statement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि देश में जहां-जहां अवैध घुसपैठिए मौजूद हैं, उन्हें चुन-चुनकर भारत से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम से लेकर कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए की पहचान कर उन्हें देश से निकालने का अभियान चलाया जाएगा।
हरिद्वार में कार्यक्रम में दिया बयान
गृह मंत्री ने यह बयान हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने लगभग 10 हजार से अधिक अतिक्रमण हटाए हैं। शाह ने कहा कि यह केवल अतिक्रमण हटाने का मामला नहीं है, बल्कि देशभर में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Amit Shah’s strict statement: राहुल गांधी पर साधा निशाना
इस दौरान गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए। भाजपा चुनाव आयोग की प्रक्रिया का समर्थन करती है, क्योंकि यदि मतदाता सूची शुद्ध नहीं होगी तो लोकतंत्र मजबूत नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर मुद्दे का विरोध करते हैं और उन्हें हर चीज में नकारात्मकता दिखाई देती है।
धामी सरकार के कामों की सराहना
अमित शाह ने कहा कि आज उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में विकास की गति तेज हुई है। शाह ने कहा कि पिछले चार वर्षों में धामी सरकार ने कई समस्याओं को चुन-चुनकर खत्म करने का संकल्प लिया है और राज्य तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
Amit Shah’s strict statement: उत्तराखंड आंदोलन और छोटे राज्यों का जिक्र
अपने संबोधन में शाह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के लिए युवाओं ने संघर्ष किया और कई लोगों ने बलिदान दिया। उस दौर में हुई रामपुर तिराहा में गोलीबारी की घटना की घटना आज भी लोगों के मन में है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे छोटे राज्यों का गठन किया और आज ये राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।
विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
गृह मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 1132 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही नई न्याय संहिताओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंग्रेजों के समय के लगभग 150 साल पुराने कानूनों को समाप्त कर आधुनिक न्याय संहिताएं लागू की जा रही हैं।
Amit Shah’s strict statement: 2028 तक पूरी तरह लागू होंगे नए कानून
अमित शाह ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों को वर्ष 2028 तक पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी नागरिक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराएगा तो तीन साल के भीतर सुप्रीम कोर्ट तक न्याय प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय व्यवस्था बताया।
आगामी चुनावों को लेकर भी दावा
अपने भाषण में शाह ने भविष्य के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं 2027 में उत्तराखंड में फिर से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़े… भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा – “बंगाल को छूना भी मुश्किल होगा”






