ख़बर का असर

Home » jammu & kashmir » अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा 5 फरवरी से, तीन दिन तक सुरक्षा पर फोकस

अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा 5 फरवरी से, तीन दिन तक सुरक्षा पर फोकस

Amit Shah visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा करेंगे, सीमा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

5 फरवरी को जम्मू पहुंचेंगे, नेताओं से करेंगे मुलाकात

अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री 5 फरवरी की शाम को जम्मू पहुंचेंगे। उसी दिन वे लोक भवन में विभिन्न राजनीतिक नेताओं और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

Amit Shah visit: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की तैयारियों का निरीक्षण

6 फरवरी की सुबह गृह मंत्री कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा घुसपैठ रोकने के लिए लगाए गए आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करेंगे।

जम्मू में हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक

6 फरवरी की दोपहर को अमित शाह जम्मू में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), सीएपीएफ के प्रमुख, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सिविल प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Amit Shah visit: 7 फरवरी को श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 7 फरवरी की सुबह गृह मंत्री श्रीनगर जाएंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे श्रीनगर से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे।

एक महीने में दूसरी बार सुरक्षा हालात की समीक्षा

गौरतलब है कि एक महीने से भी कम समय में अमित शाह दूसरी बार जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इससे पहले 8 जनवरी को उन्होंने नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर को लेकर एक हाई-लेवल सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी।

Amit Shah visit: आतंकवाद-मुक्त जम्मू-कश्मीर पर जोर

8 जनवरी की बैठक में गृह मंत्री ने सुरक्षा बलों को भरोसा दिलाया था कि आतंकवाद-मुक्त जम्मू-कश्मीर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने आतंकियों, उनके ओवर-ग्राउंड वर्कर्स और मददगारों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई के निर्देश दिए थे, साथ ही लाइन ऑफ कंट्रोल और इंटरनेशनल बॉर्डर पर जीरो घुसपैठ सुनिश्चित करने पर जोर दिया था।

ये भी पढ़े… टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले 16 वार्म-अप मैच, शेड्यूल जारी

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल