Home » पंजाब » AMRITSAR GOLI KAND: अमृतसर में डॉक्टर को गोली मारकर घायल किया, भांजी के पति पर गंभीर आरोप

AMRITSAR GOLI KAND: अमृतसर में डॉक्टर को गोली मारकर घायल किया, भांजी के पति पर गंभीर आरोप

AMRITSAR GOLI KAND

AMRITSAR GOLI KAND: अमृतसर, अमृतसर के दबुर्जी इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक वारदात हुई, जहां स्कूल से बच्चों को छोड़कर लौट रहे डॉक्टर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दीं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल डॉक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्कूल से लौटते समय डॉक्टर पर हमला

घायल डॉक्टर वीरेंद्र सिंह (41) रोज की तरह सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। डॉक्टर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह भी उसी समय बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे और रास्ते में वीरेंद्र से मुलाकात हुई थी। कुछ ही देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई को गोली मार दी गई है। देवेंद्र मौके पर पहुंचे और घायल वीरेंद्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

AMRITSAR GOLI KAND: लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद कारण?

देवेंद्र सिंह ने इस हमले के पीछे भांजी के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, उनकी भांजी की शादी ऐसे युवक से हुई थी, जो अक्सर परिवार को धमकाता रहता था और उसके पास अवैध हथियार भी है। देवेंद्र ने कहा वह मेरी भांजी को मारता-पीटता था और हमें भी कई बार धमकाता रहा है। उसने घर के बाहर हवाई फायरिंग भी की थी, लेकिन पुलिस ने मामूली मामला दर्ज कर उसे छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जब उनके भाई, भांजा और मां अपनी भांजी को उसके ससुराल से वापस लाने गए थे, तब भी आरोपी युवक का रवैया बेहद आक्रामक था।

मत्था टेकने के दौरान हमला, सिर में गोली

देवेंद्र सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह वीरेंद्र गुरुद्वारे के सामने मत्था टेकने के लिए रुके थे, तभी मोटरसाइकिल से आए दो हमलावरों ने नजदीक से उन पर गोली चला दी। गोली सिर के आर-पार हो गई, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

AMRITSAR GOLI KAND:  पुलिस पर लापरवाही का आरोप

देवेंद्र ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।
उनका आरोप है, अगर पुलिस ने समय रहते कदम उठाया होता, मेरा भाई आज जिंदा होता। मामले को पैसे लेकर दबा दिया गया। उन्होंने सरकार से ऐसे गैंगस्टरों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की।

इलाके में दहशत, जांच जारी

घटना के बाद दबुर्जी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…ROHINI ACHARYA: बेटियों को कितने घंटे और कितने दिन मायके में रहना चाहिए: रोहिणी आचार्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल