ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » निजी अस्पताल में प्रसव या जोखिम? डिलीवरी के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

निजी अस्पताल में प्रसव या जोखिम? डिलीवरी के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Amroha News

Amroha News: डिडौली थाना क्षेत्र के चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और परिजनों को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो जाने के चलते कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

अब पढ़े पूरा मामला…

जानकारी के अनुसार, कुंदरकी क्षेत्र के सिहाली माला गांव निवासी धर्मपाल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी शिव कुमारी (30 वर्ष) और चार साल का एक बेटा है। शिव कुमारी गर्भवती थीं और शनिवार दोपहर परिजनों ने उन्हें प्रसव के लिए चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी कराई, जिसमें शिव कुमारी ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत पर उचित ध्यान नहीं दिया गया। रविवार सुबह अचानक शिव कुमारी की हालत बिगड़ गई और कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई।

Amroha News: जांच में जुटी पुलिस

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की प्रारंभिक जांच भी की।

इस संबंध में सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है, जिस कारण मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आगे की कार्रवाई नहीं की गई है।

रिपोर्ट- मौ अज़ीम

ये भी पढ़े… अमरोहा में शिया समुदाय ने क्यों फूंका पाकिस्तान का पुतला? सड़कों पर उतरकर जताया विरोध

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल