AMU TILAK CONTROVERSY: हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तिलक लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद देखते ही देखते एक राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गया है। चलिए जानते है क्या है पूरा मामला।
हिंदू कर्मचारी ने पीएम मोदी को लिखी शिकायत
दरसल, विश्वविद्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी ने दावा किया है कि जब वह ड्यूटी कर रहा था दौरान तिलक लगाने पर विश्वविद्यालय के ही एक मुस्लिम स्टाफ ने आपत्ति जताई। यह मामला अब बड़ा बन चुका है। बता दे, इस घटना को लेकर पीड़ित हिंदू कर्मचारी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित में शिकायत भेजी है।

इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पर्चा विभाग में तैनात आशीष शर्मा द्वारा आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान तिलक लगाने पर उनके सहयोगी ने विरोध किया। जिसके बाद यह पूरा विवाद अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच गया है।
AMU TILAK CONTROVERSY: स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने का आरोप
आशीष शर्मा के अनुसार, बुधवार की सुबह जब वह काम पर पहुंचे तो लगभग 10 बजे विवाद हुआ। जब तिलक लगाने को लेकर आपत्ति जताई गई तो उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद न्याय न मिलने की वजह से उन्होंने शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले की लिखित शिकायत भेजी।

बता दें पीड़ित कर्मचारी द्वारा अपने धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का हवाला देते हुए उचित न्याय और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल, यह मामला चर्चा में है और सभी की निगाहें विश्वविद्यालय प्रशासन और केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें…मोहम्मदी में ‘नशेड़ी’ ड्राइवर का तांडव, विद्युत ढांचा ध्वस्त, बूंद-बूंद पानी को तरसा रामलीला मैदान






