ख़बर का असर

Home » बिहार » जेल से विधानसभा पहुंचे पुराने अंदाज में अनंत सिंह, विधायक पद की ली शपथ; नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

जेल से विधानसभा पहुंचे पुराने अंदाज में अनंत सिंह, विधायक पद की ली शपथ; नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

anant singh shapath: दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार (3 फरवरी 2026) को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। चुनाव परिणाम आने के बाद जब अन्य नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली थी, उस समय अनंत सिंह शपथ नहीं ले सके थे। अब विशेष व्यवस्था के तहत उन्हें शपथ दिलाई गई।

बेउर जेल से एंबुलेंस में लाए गए विधानसभा

मंगलवार सुबह अनंत सिंह को बेउर जेल से एंबुलेंस के जरिए विधानसभा लाया गया। जैसे ही वे सदन में पहुंचे, सभी सदस्यों की निगाहें उन पर टिक गईं। अनंत सिंह अपने खास अंदाज में नजर आए। उनके माथे पर लंबा टीका लगा हुआ था और पूरे सदन में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

anant singh shapath: नीतीश कुमार के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सदन में पहुंचने के बाद अनंत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर बढ़े और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से भी हाथ मिलाया।

बिना पढ़े ही ली शपथ

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ बिना पढ़े ही ली। वे शपथ पत्र देखने की बजाय सीधे बोलते रहे। उनका यह अंदाज सदन में मौजूद अन्य विधायकों और सदस्यों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहा।

anant singh shapath: हत्या के मामले में हैं आरोपी

गौरतलब है कि अनंत सिंह ने जेडीयू के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें इस मामले में आरोपी बनाए जाने पर जेल भेजा गया। वे करीब तीन महीने से न्यायिक हिरासत में हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह को दोबारा बेउर जेल वापस भेज दिया गया। जेल लौटने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा,“हम निर्दोष हैं, मामले की जांच चल रही है और हमें न्याय मिलेगा।”

विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है। तेजस्वी यादव के अपराध बढ़ने वाले बयान पर अनंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा,“विपक्ष बोलता रहेगा, कुछ होने वाला नहीं है। इस बार उन्हें दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा।”

 

ये भी पढ़े… बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग ठेके को लेकर विवाद, संतों का विरोध और प्रशासन की सफाई

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल