Andhra Pradesh Accident: सड़क हादसों के मामले दिन व दिन बढ़ते जा रहे है। एक बार फिर से आंध्र प्रदेश में दो सड़क हादसों की घटना हुई, जिनमें सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए। शुक्रवार, 26 दिसंबर को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बता दें, पहला हादसा गुंटूर जिले में हुआ, जहां एक प्राइवेट ट्रैवल बस ने सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग मारे गए और तीन घायल हुए। यह दुर्घटना नल्लापाडु पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अंकीरेड्डीपालेम के पास हुई, जब कार का चालक गाड़ी को सड़क किनारे रोककर खड़ा था।
मृतकों की पहचान और तिरुपति से लौट रहे पीड़ित
मृतकों की पहचान तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के वेंकैया (70), सुशीला (64) और महेश (28) के रूप में हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी पीड़ित तिरुपति से सूर्यापेट लौट रहे थे।
दूसरा हादसा नंद्याल जिले में हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना अल्लगड्डा मंडल के नल्लागटला के पास तब हुई, जब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और सामने से आ रही प्राइवेट ट्रैवल बस से भिड़ गई।

Andhra Pradesh Accident: नंद्याल जिले में दूसरा भयानक हादसा
हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को नंद्याल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैवल बस हैदराबाद से पुडुचेरी जा रही थी और उसमें सभी यात्री सुरक्षित थे। अधिकारियों ने बस के यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था भी की। मृतकों की पहचान हैदराबाद के रहने वाले गुंडे राव, श्रवण, नरसिम्हा और बन्नी के रूप में हुई है। घायलों में साई और सिद्धार्थ नंद्याल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
अन्य मृतकों और बस में यात्रियों का विवरण
पीड़ितों में 26 साल की एएम नव्या शामिल हैं, जो बेंगलुरु के मान्यता टेक पार्क में एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल थीं। वह हासन जिले के चन्नरायपट्टना के पास एकलेनाहल्ली की रहने वाली थीं। दूसरी पीड़ित 27 साल की मानसा थीं, जो हासन जिले के चन्नरायपट्टना के टेग्गेनाहल्ली लेआउट की निवासी थीं और सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल थीं। इसके अलावा 22 साल की रश्मि रत्नाकर महाले, कारवार जिले के भटकल के पास शिराली गांव की रहने वाली, आईटी प्रोफेशनल थीं।
अन्य मृतकों में 29 साल की बिंदू और उनकी पांच साल की बेटी ग्रेया शामिल हैं, जो बेंगलुरु के गिरिनगर इलाके की निवासी थीं। मृत ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुलदीप यादव के रूप में हुई है। बस में पांच शव बरामद किए गए, जो पूरी तरह जल चुके थे, जबकि एक शव कंटेनर ट्रक से निकाला गया। अधिकारियों ने कुल छह शव बरामद किए। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 32 लोग यात्रा कर रहे थे।
बस में आग और बचाव का प्रयास
पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह करीब 2 बजे नेशनल हाईवे 48 पर गोरलट्टू क्रॉस के पास हुई, जब विपरीत दिशा से आ रहा कंटेनर ट्रक डिवाइडर पार कर बस से टकरा गया। ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था।
पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बीआर रविकांत गौड़ा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट स्लीपर कोच बस को दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ़्तार कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। डिवाइडर पार करते समय उसकी स्पीड काफी ज्यादा थी, जो सीधा बस के फ्यूल टैंक से टकरा गया। जिसके बाद बस में आग लगी और वह बुरी तरह से जल गई। जिस वजह से बस में सवार कुछ यात्री ही बच सकें और कुछ अंदर ही फंस गए।
ये भी पढ़ें…डिजिटल अरेस्ट मामले में ईडी का एक्शन, 5 राज्यों में 11 जगहों पर तलाशी







