ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ पुलिस का फर्जी VIP संस्कृति पर तगड़ा वार, कच्चा बादाम स्टार अंजली अरोड़ा के मंगेतर सहित 5 गिरफ्तार, लग्जरी कारें सीज

मेरठ पुलिस का फर्जी VIP संस्कृति पर तगड़ा वार, कच्चा बादाम स्टार अंजली अरोड़ा के मंगेतर सहित 5 गिरफ्तार, लग्जरी कारें सीज

Anjali Arora

Anjali Arora: स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद मेरठ पुलिस ने फर्जी VIP संस्कृति पर करारा प्रहार किया है। सोशल मीडिया सेंसेशन और कच्चा बादाम गाने से रातोंरात फेमस हुईं अंजली अरोड़ा के मंगेतर आकाश सनसनवाल सहित पांच युवकों को काशीपुर टोल प्लाजा के पास दबोच लिया गया। ये लोग विधायक- सांसद के फर्जी स्टिकर लगाकर लग्जरी गाड़ियों में घूम रहे थे। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। एक फरार आरोपी को भी यूपी बॉर्डर से पकड़ लिया गया।

टोल चेकिंग में खुलासा फर्जी स्टिकरों का खेल

रविवार को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार पर विधायक का स्टिकर दिखा। पुलिस ने गाड़ी रोकी तो स्टिकर फर्जी निकला। चालक आकाश सनसनवाल था जो दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के कटवारिया सराय का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि वह बिना किसी वैध कारण के फर्जी राजनीतिक पहचान बनाकर टोल और चेकिंग से बच रहा था। आकाश अंजली अरोड़ा के मंगेतर हैं जो अपने कच्चे बादाम वाले वीडियो से वायरल हुईं थीं।

मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह चेकिंग फर्जी VIP संस्कृति रोकने के लिए की जा रही थी। आकाश के अलावा अन्य चार युवक भी अलग-अलग लग्जरी कारों में थे। इन कारों पर भी एमपी-एमएलए स्टिकर चिपके थे। सभी को धोखाधड़ी सरकारी काम में बाधा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे। पुलिस ने पांचों लग्जरी गाड़ियां सीज कर ली हैं।

anjali arora bf

Anjali Arora: राजनीतिक कनेक्शन का दावा

गिरफ्तार युवकों में कांग्रेस के पूर्व महासचिव राजवीर सिंह वर्मा के बेटे कर्मवीर सिंह (खतौली, मुजफ्फरनगर) शामिल हैं। वहीं आशीष चौधरी नगला हुकुम सिंह (गौतम बुद्ध नगर) से कपिल प्रजापति रोहिणी (दिल्ली) से और दानिश चौधरी मसूरी (गाजियाबाद) से हैं। ये सभी फर्जी स्टिकरों से टोल बैरियर पार करने की कोशिश कर रहे थे। एसपी ने कहा कि ऐसे लोग कानून से ऊपर समझते हैं लेकिन अब सख्त कार्रवाई होगी। चेकिंग के दौरान एक और ड्रामा हुआ। एक कार पर एमएलए पास स्टिकर था और शीशे काले फिल्म से ढके थे। चालक ने खुद को किसी विधायक का रिश्तेदार बताया। पूछताछ बढ़ी तो उसने अचानक गाड़ी भगा दी और टोल बैरियर तोड़ फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर ट्रैक कर यूपी बॉर्डर से उसे दबोच लिया। एसपी आयुष विक्रम सिंह ने पुष्टि की कि फरार युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। अब उस पर भी सख्त एक्शन होगा।

फर्जी VIP का बढ़ता चलन पुलिस अलर्य

यह घटना मेरठ पुलिस की मुहिम का हिस्सा है जो फर्जी स्टिकरों और VIP कल्चर पर लगाम कस रही है। हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर और यूपी में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। लोग स्टिकर लगाकर ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं टोल बचाते हैं। मेरठ एसएसपी ने चेतावनी दी कि फर्जी स्टिकर पकड़े जाने पर गाड़ी सीज और कानूनी कार्रवाई निश्चित है। अंजली अरोड़ा के फैन फॉलोअर्स अब सोशल मीडिया पर इस न्यूज पर रिएक्ट कर रहे हैं। आकाश की गिरफ्तारी से अंजली का नाम फिर सुर्खियों में है।

ये भी पढ़े… मेरठ में नालों का कहर! बच्चे की कथित मौत के बाद दूसरा हादसा, SHO ने गंदे पानी में लगाया गोता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल