Arjun Tendulkar wedding: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन ने मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में Saaniya Chandhok के साथ सात फेरे लिए।यह शादी समारोह बेहद खास और निजी अंदाज में आयोजित किया गया, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य, क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। शादी से पहले 3 मार्च को मुंबई के मशहूर Mahalaxmi Racecourse में मेहंदी का खास कार्यक्रम रखा गया था, जहां कई क्रिकेटर और मेहमान नजर आए।
क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम बने गवाह
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस खास मौके पर भारत के पूर्व कप्तान MS Dhoni भी मेहमान के रूप में दिखाई दिए।इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा चयनकर्ता Ajit Agarkar भी समारोह का हिस्सा बने।शादी में दिग्गज खिलाड़ियों की लंबी सूची देखने को मिली, जिनमें
- Rahul Dravid अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ
- Ajinkya Rahane
- Anil Kumble
- Suresh Raina
- Venkatesh Prasad
- Aakash Chopra
- Yusuf Pathan
जैसे कई नाम शामिल रहे। इन दिग्गजों की मौजूदगी ने शादी के माहौल को और भी खास बना दिया।
Arjun Tendulkar wedding: राजनीतिक हस्तियों को भी भेजा गया निमंत्रण
अर्जुन तेंदुलकर की शादी के लिए कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया था। इनमें भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।इससे साफ है कि यह शादी समारोह सिर्फ खेल जगत ही नहीं बल्कि देश के कई प्रभावशाली लोगों के लिए भी खास अवसर रहा।
Arjun Tendulkar wedding: कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक
अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन Saaniya Chandhok पेशे से एक एंटरप्रेन्योर हैं। वह मुंबई के उद्योगपति रवि घाई के परिवार से संबंध रखती हैं।सानिया एक पेट केयर ब्रांड चलाती हैं, जिसमें पालतू जानवरों के लिए स्किनकेयर, ग्रूमिंग और अन्य देखभाल से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
आईपीएल 2026 में नई टीम के साथ दिखेंगे अर्जुन
क्रिकेट की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर आने वाले आईपीएल 2026 सीजन में नई टीम के साथ मैदान पर उतरते नजर आएंगे। इससे पहले वह Mumbai Indians का हिस्सा रहे थे, लेकिन अब उन्हें Lucknow Super Giants ने अपनी टीम में शामिल किया है।ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर होंगी कि नई टीम के साथ अर्जुन को कितने मौके मिलते हैं और वह मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।
ये भी पढ़े… क्या जारी हो गया UPSC CSE Final Result 2025? लाखों उम्मीदवारों की नजर upsc.gov.in पर टिकी






