ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » केजरीवाल के कुत्ते गिनने वाले बयान पर भाजपा का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

केजरीवाल के कुत्ते गिनने वाले बयान पर भाजपा का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

Arvind Kejriwal:

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती के काम में लगाया जा रहा है। इस बयान के विरोध में मंगलवार को भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

शिक्षा मंत्री ने बताया भ्रामक और झूठा दावा

इससे पहले दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल के आरोपों को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है, जिसमें शिक्षकों को कुत्ते गिनने की जिम्मेदारी दी गई हो। मंत्री ने केजरीवाल से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि ऐसे बयान जनता और शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।

Arvind Kejriwal:
 विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी विधायक

Arvind Kejriwal: भाजपा विधायकों का केजरीवाल पर तीखा हमला

भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर बैनर लेकर नारेबाजी की और ‘आप’ प्रमुख से माफी की मांग की। विधायक हरीश खुराना ने आरोप लगाया कि केजरीवाल शिक्षकों का अपमान कर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वहीं रवि नेगी ने कहा कि झूठे आदेश वायरल कर जनता को भ्रमित किया गया है और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक माफी नहीं मांगी जाती।

Arvind Kejriwal: एफआईआर दर्ज, जांच जारी

भाजपा विधायक अनिल गोयल और संजय गोयल ने भी केजरीवाल और ‘आप’ नेताओं पर झूठी राजनीति करने का आरोप लगाया। इस बीच शिक्षा निदेशालय की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला सोशल मीडिया पर शिक्षकों को कुत्ते गिनने से जुड़ी फर्जी जानकारी फैलाने से संबंधित है, जिसकी जांच फिलहाल जारी है।

ये भी पढ़ें…Up News: आदर्श इंटर कॉलेज मिथौली में STEM प्रतियोगिता का आयोजन, महक कुमारी ने हासिल किया द्वितीय स्थान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल