ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » “पूर्व CM को होगी सजा”– केजरीवाल के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, दिल्ली में हलचल!

“पूर्व CM को होगी सजा”– केजरीवाल के बयान पर BJP नेताओं का पलटवार, दिल्ली में हलचल!

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दिल्ली की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। केजरीवाल ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि वे अपने पुराने कुकर्मों की वजह से गिरफ्तार हुए हैं।

कपिल मिश्रा का तीखा जवाब

केजरीवाल के इस बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा, “दिल्ली का भी पूर्व मुख्यमंत्री अपने कुकर्मों की वजह से जेल गया था, फिर जाएगा।” उनके इस बयान ने सियासी माहौल को और गरमा दिया।

Arvind Kejriwal News: सिरसा ने भी साधा निशाना

वहीं, दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्री पहले भी भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं और अब उन्हें सजा भी होगी।

सिसोदिया और केजरीवाल पर गंभीर आरोप

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने कथित रूप से एक्साइज पॉलिसी में बदलाव कर ‘अंडर द टेबल’ पैसा कमाया। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत ‘बाय वन गेट वन फ्री’ जैसे ऑफर्स से फायदा उठाकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया और निजी लाभ लिया गया।

Arvind Kejriwal News: ‘जनता की कमाई लूटी गई’

सिरसा ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता की गाढ़ी कमाई को निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह पैसा किसी की निजी संपत्ति था, जिसे इस तरह खर्च किया गया।

सियासत में तेज हुआ आरोप-प्रत्यारोप

इस पूरे घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। केजरीवाल के एक बयान से शुरू हुआ यह विवाद अब दिल्ली की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

आगे और बढ़ सकता है विवाद

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यह मामला और तूल पकड़ सकता है, क्योंकि दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार हमलावर हैं और इसे राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… IPL 2026 के पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे विराट कोहली ? सिर्फ 29 रन दूर! जानिए विस्तार से…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल