ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » असम में ‘मियां मुस्लिम’ विवाद तेज, ओवैसी का सीएम हिमंत पर तीखा हमला

असम में ‘मियां मुस्लिम’ विवाद तेज, ओवैसी का सीएम हिमंत पर तीखा हमला

असम में ‘मियां मुस्लिम’ समुदाय को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कथित बयानों को भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक बताते हुए तीखा पलटवार किया है।
Assam News:

Assam News: असम में ‘मियां मुस्लिम’ समुदाय को लेकर चल रहा सियासी विवाद और तेज हो गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कथित बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। तेलंगाना के निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने मुख्यमंत्री पर तीखा तंज कसते हुए उन्हें ‘चंदा’ देने तक की बात कह डाली।

किराया कम देने की टिप्पणी पर ओवैसी का तंज

ओवैसी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के उस कथित बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि ऑटो चालक ‘मियां मुस्लिम’ हो तो उसे तय किराए से कम भुगतान किया जाना चाहिए। इस पर ओवैसी ने कहा, “अगर किराया पांच रुपये है तो चार रुपये देने की सलाह देना न सिर्फ भेदभावपूर्ण है, बल्कि असंवैधानिक भी है।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री को अपनी तरफ से दो रुपये ‘चंदा’ देने को तैयार हैं।

Assam News: संविधान और समानता का मुद्दा उठाया

ओवैसी ने मुख्यमंत्री पर सांप्रदायिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या एक संवैधानिक पद पर बैठा मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा और सलाह दे सकता है। ओवैसी ने कहा कि ‘मियां’ समुदाय के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी समाज में गलत संदेश देती है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करती है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी सफाई में कहा कि ‘मियां मुस्लिम’ शब्द का प्रयोग उन्होंने शुरू नहीं किया है। उनका दावा है कि यह शब्द लंबे समय से उसी समुदाय के भीतर प्रचलित रहा है। असम में इस मुद्दे पर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां भाजपा इसे जनसांख्यिकीय बदलाव से जोड़ रही है, वहीं विपक्ष इसे मानवाधिकार और संविधान का उल्लंघन बता रहा है।

ये भी पढ़ें…मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल