ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Ayodhya News: राममय हुई अयोध्या, रामपथ पर गूंजा श्रीरामचरितमानस

Ayodhya News: राममय हुई अयोध्या, रामपथ पर गूंजा श्रीरामचरितमानस

Ayodhya News:

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आयोजित द्वितीय प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव के पांचवें दिन अयोध्या पूरी तरह भक्तिरस में डूब गई। रामपथ पर श्रीरामचरितमानस के उत्तरकाण्ड का सस्वर और संगीतमय पाठ होते ही पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से भर उठा।

उत्तरकाण्ड का भावपूर्ण पाठ

महोत्सव के दौरान श्रीरामचरितमानस के उत्तरकाण्ड के आठवें विश्राम के बाद “अवधपुरी अति रुचिर बनाई…” से आगे के प्रसंग का सजीव पाठ आरंभ हुआ। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से मानस की चौपाइयों की गूंज पूरे रामपथ पर सुनाई देती रही। उपस्थित मानस प्रेमी श्रोता भी गायक दल के साथ सस्वर पाठ में सहभागी बने।

Ayodhya News: कानपुर के मानस परिवार की संगीतमय प्रस्तुति

श्री श्री मां आनंदमयी मानस परिवार, कानपुर द्वारा “सीता राम चरण रति मोरे, अनुदिन बढ़उं अनुग्रह तोरे” संपुट के साथ उत्तरकाण्ड का पाठ किया गया। कानपुर से पधारे व्यास योगेश भसीन ने आठवें विश्राम से आगे मानस का भावमय वाचन किया। 23 सदस्यों की टीम ने क्रमबद्ध और संगीतमय शैली में पाठ प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

आरती और सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन

मानस पाठ के उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ, श्रीराम लला की आरती “श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन…” तथा मानस आरती “आरती श्रीरामायण जी की…” सम्पन्न हुई। समापन अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने प्रतिष्ठा द्वादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानस परिवार का आभार जताया। इस अवसर पर मानस परिवार के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

ये भी पढ़ें…मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, दो आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल