ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में ‘बाबरी’ नाम पर सियासी संग्राम, मुर्शिदाबाद बना केंद्र

बंगाल में ‘बाबरी’ नाम पर सियासी संग्राम, मुर्शिदाबाद बना केंद्र

पश्चिम बंगाल में बाबर के नाम पर प्रस्तावित मस्जिद को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। जुमे के दिन मुर्शिदाबाद एक बार फिर बंगाल की राजनीति का केंद्र बन गया। टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया है।

Baba bagheshwar: पश्चिम बंगाल में बाबर के नाम पर प्रस्तावित मस्जिद को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। जुमे के दिन मुर्शिदाबाद एक बार फिर बंगाल की राजनीति का केंद्र बन गया, जब उस स्थान पर हजारों लोग नमाज़ के लिए जुटे, जहां बाबरी मस्जिद के नाम पर नई मस्जिद की नींव रखी गई है। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर भी मौजूद रहे। देश के कई राज्यों से नेताओं ने इस मस्जिद के नाम और निर्माण को लेकर आपत्ति जताई है। इसी बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान ने विवाद को और हवा दे दी है।

क्या बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?

धीरेंद्र शास्त्री ने मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “अगर इस देश में दोबारा बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश की गई, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। लेकिन देश का हिंदू समाज 1992 दोहराने के लिए तैयार है। यह विदेशी आक्रांताओं की मानसिकता को बढ़ावा देने की साजिश है।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर बाबरी मस्जिद बनी, तो वह स्वयं बंगाल जाएंगे और बंगाल से कश्मीर तक हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को जवाब दिया जाएगा।

Baba bagheshwar: 11 दिन में 5 करोड़ का चंदा, 300 करोड़ की योजना

हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए अब तक 11 दिनों में 5 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा इकट्ठा हो चुका है। उनका कहना है कि बाबरी नाम से देशभर के मुसलमान भावनात्मक रूप से जुड़ रहे हैं और योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मस्जिद निर्माण पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया है। कबीर के मुताबिक, नई मस्जिद पहले से ज्यादा ऊंची, चौड़ी और भव्य होगी, जिसका पूरा लेआउट तैयार किया जा चुका है।

हुमायूं कबीर बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

Baba bagheshwar: टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को वह अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे और 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।

 

यह भी पढ़ें: बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, एक इनामी नक्सली ढेर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल