ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Baljit Yadav: पूर्व विधायक बलजीत यादव 3 दिन की ईडी रिमांड पर

Baljit Yadav: पूर्व विधायक बलजीत यादव 3 दिन की ईडी रिमांड पर

पूर्व विधायक बलजीत यादव को एमएलए एलएडी फंड घोटाले में ईडी ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा।
Baljit Yadav

Baljit Yadav: बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को एमएलए एलएडी फंड घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को जयपुर की विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें तीन दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया। मामले में अगली पेशी 7 फरवरी को होगी।

एमएलए एलएडी फंड के कथित गबन का मामला

यह मामला विधायक क्षेत्र विकास निधि (एमएलए एलएडी फंड) के कथित गबन से जुड़ा है। ईडी ने अदालत से छह दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन विशेष अदालत ने फिलहाल केवल तीन दिन की रिमांड मंजूर की। सुनवाई जयपुर की विशिष्ट न्यायालय सीबीआई संख्या-3 में हुई, जो करीब पांच घंटे तक चली। इस दौरान मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से बहस हुई।

Baljit Yadav: बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक द्वेष

सुनवाई के दौरान बलजीत यादव के वकील ने उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है। बचाव पक्ष का तर्क था कि पूर्व विधायक को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और मामला पूरी तरह राजनीति से जुड़ा हुआ है।

ईडी ने गहन जांच की जरूरत बताई

ईडी की ओर से पेश वकील ने अदालत में कहा कि बलजीत यादव ने कथित रूप से फर्जी फर्म बनाकर सरकारी फंड का दुरुपयोग किया। एजेंसी ने अन्य गवाहों के सामने पूछताछ और गहन जांच की आवश्यकता बताते हुए रिमांड मांगी थी। न्यायाधीश खगेंद्र कुमार शर्मा की अदालत ने सभी दलीलों को सुनने के बाद तीन दिन की ईडी रिमांड देते हुए अगली सुनवाई 7 फरवरी तय की।

ये भी पढ़ें… विश्व कैंसर दिवस: सही आदतों से संभव है बचाव, तंबाकू से दूरी सबसे जरूरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल