Balochistan Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाकर्मियों पर दो अलग-अलग हमलों में तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, ये हमले क्वेटा और झाल मगसी जिलों में हुए।
क्वेटा में पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग
पहला हमला क्वेटा के ईस्टर्न बाईपास इलाके में हुआ, जहां पुलिस की ईगल स्क्वॉड टीम मोटरसाइकिल पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने ऑटोमैटिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
Balochistan Attack: झाल मगसी में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट हमला
दूसरा हमला झाल मगसी जिले के गंडावाह इलाके में स्थित कोटरा पुलिस स्टेशन पर हुआ। हथियारबंद हमलावरों ने यहां रॉकेट और भारी हथियारों से हमला किया। जवाबी कार्रवाई और सर्च ऑपरेशन के दौरान एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को पहले से संभावित हमले की सूचना मिली थी, जिसके चलते क्षेत्र में हाई अलर्ट भी जारी किया गया था।
Balochistan Attack: बढ़ते हमलों से सुरक्षा एजेंसियां चिंतित
यह घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों खासतौर पर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

हाल के दिनों में भी हुए हमले
इससे पहले 18 मार्च को खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर जिले में एलीट फोर्स के एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं 13 मार्च को लक्की मरवत जिले में पुलिस वाहन के पास हुए धमाके में सात पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी।
Balochistan Attack: सुरक्षा स्थिति पर उठ रहे सवाल
लगातार हो रहे इन हमलों ने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं, लेकिन अब तक किसी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
ये भी पढ़े… ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी ने फैंस से जुड़े अनोखे अनुभव साझा किए, अजनबी ने खुद को बताया रिश्तेदार







