ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » घने कोहरे में बाइक हादसा, तीन कॉलेज छात्रों की मौत

घने कोहरे में बाइक हादसा, तीन कॉलेज छात्रों की मौत

राजगंज ब्लॉक के हातिमोड़ इलाके में घने कोहरे के कारण बाइक सड़क पर खड़े खराब कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीन कॉलेज छात्रों की मौत हो गई।
Bangal News

Bangal News: जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक अंतर्गत हातिमोड़ इलाके में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन कॉलेज छात्रों की जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटे का माहौल है। सूचना मिलते ही राजगंज थाने की भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

कॉलेज जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान शुभाशीष उरांव, कर्ण मंडल और दीपंकर मजूमदार के रूप में हुई है। तीनों अमबाड़ी इलाके से राजगंज कॉलेज जा रहे थे। बताया गया है कि शुभाशीष उरांव अपने दो दोस्तों को कॉलेज छोड़ने के लिए बाइक चला रहा था। सुबह के समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी।

Bangal News: खराब कंटेनर से टकराई बाइक

घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़े एक खराब कंटेनर को छात्र देख नहीं पाए और उनकी मोटरसाइकिल सीधे कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कर्ण मंडल और दीपंकर मजूमदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

अस्पताल में तीसरे छात्र की मौत, जांच जारी

हादसे में गंभीर रूप से घायल शुभाशीष उरांव को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से कंटेनर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह घना कोहरा और सड़क पर खड़ा खराब वाहन मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें…Bihar News: दुल्हन की खुशियों में मातम शादी के मंच पर चली गोलियों ने युवक की ले ली जान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल