ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बड़ा धमाका, कई लोगों के मरने की खबर

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बड़ा धमाका, कई लोगों के मरने की खबर

ढाका के माघ बाजार इलाके में बम विस्फोट से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Bangladesh Bomb Blast

Bangladesh Bomb Blast:  बांग्लादेश की राजधानी ढाका के माघ बाजार इलाके में बुधवार शाम बम विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना 24 दिसंबर को शाम करीब 7:30 बजे माघ बाजार स्थित मुक्तिजोद्धा संगसद के सामने हुई। विस्फोट में सियाम नामक 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक माघ बाजार फ्लाईओवर के नीचे स्थित ‘जाहिद कार डेकोरेशन’ दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करता था।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, सियाम काम के दौरान चाय पीने के लिए दुकान से बाहर निकला था। उसी समय माघ बाजार फ्लाईओवर से नीचे की ओर एक कच्चा बम फेंका गया, जो जमीन पर गिरते ही तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सियाम की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Bangladesh Bomb Blast: पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

हातिरझील थाना के इंस्पेक्टर (ऑपरेशंस) मोहम्मद मोहिउद्दीन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि हालात को नियंत्रित कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दुकान मालिक कमरान ने बताया कि सियाम रोज की तरह काम कर रहा था और अचानक यह दर्दनाक घटना हो गई।

इलाके में सुरक्षा बढ़ी, जांच जारी

विस्फोट के बाद माघ बाजार इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्र को अस्थायी रूप से घेर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बम फेंकने के उद्देश्य और निशाने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आपराधिक साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें…पीएम मोदी गुरुवार को लखनऊ में, ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का करेंगे उद्घाटन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल